CLOSE

Hapur News एनएच-334 पर इलेक्ट्रिक कार धूं-धूं कर जली, चालक ने कूदकर बचाई जान

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News हापुड़ जिले के हाफिजपुर थाना क्षेत्र, राष्ट्रीय राजमार्ग 334, और कुराना टोल प्लाजा के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक इलेक्ट्रिक कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार धूं-धूं कर जलने लगी। गनीमत रही कि कार सवार ने समय रहते कार से उतरकर अपनी जान बचा ली। घटना की सूचना मिलते ही हाफिजपुर पुलिस और दमकल विभाग मौके पर पहुंच गया।

क्या है पूरा मामला (Hapur News)

जानकारी के अनुसार बुलंदशहर जनपद, स्याना अड्डा थाना कोतवाली देहात बुलंदशहर निवासी अमन खरबंदा रविवार को अपनी इलेक्ट्रिक कार से बुलंदशहर से हापुड़ किसी काम से आ रहे थे। जैसे ही वह हाफिजपुर थाना क्षेत्र में कुराना टोल प्लाजा के पास पहुंचे, तभी अचानक उनकी कार से धुआं निकलने लगा और कुछ ही पलों में कार में आग लग गई।

कार से कूदकर जान बचाई (Hapur News)

आग लगते ही अमन खरबंदा ने आनन-फानन में गाड़ी से बाहर निकलकर खुद को सुरक्षित किया। कुछ ही देर में कार पूरी तरह आग की चपेट में आ गई। इलेक्ट्रिक कार में आग लगने से हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। वहां से गुजर रहे वाहन चालकों ने अपने वाहन रोक दिए और तुरंत पुलिस व दमकल केंद्र को सूचना दी।

- Advertisement -

पुलिस, दमकल टीम मौके पर पहुंची (Hapur News)

सूचना मिलते ही हाफिजपुर थाना प्रभारी प्रवीन कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसी बीच दमकल कर्मी भी घटनास्थल पर पहुंच गए और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।

पुलिस जांच में जुटी (Hapur News)

थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि, इलेक्ट्रिक वाहन आग मामला, हाईवे हादसा, और तकनीकी खराबी जैसे सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच जारी है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-