Hapur News दुकान पर बैठी बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट, जान से मारने की धमकी, वीडियो वायरल

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के साधना मार्केट में एक बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी ने पीड़िता के साथ जान से मारने की नीयत से हमला किया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पूर्व में दर्ज मुकदमे को वापस न लेने […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के साधना मार्केट में एक बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी ने पीड़िता के साथ जान से मारने की नीयत से हमला किया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पूर्व में दर्ज मुकदमे को वापस न लेने पर आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। पूरे घटनाक्रम का वीडियो पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जिसे बाद में किसी ने वायरल कर दिया। हालांकि हिंदुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

क्या है पूरा मामला (Hapur News)

मोहल्ला बुर्ज मोहल्ला साधना मार्केट निवासी एक महिला ने कोतवाली पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता ने बताया कि वह साधना मार्केट स्थित अपनी दुकान पर बैठी हुई थी। तभी उनकी दुकान के सामने रहने वाला युवक वाशु पीड़िता को देखकर अपनी दुकान के अंदर से इशारे करते हुए अपशब्द बोलने लगा। पीड़िता ने विरोध जताया तो उनके परिवार की महिलाएं सामने आईं और आरोपी वाशु को वहां से भेज दिया।

- Advertisement -

पुलिस टीम मौके पर पहुंची (Hapur News)

इसके तुरंत बाद मुस्कान, सीमा, साधना और रेखा नाम की महिलाओं ने पीड़िता पर हमला बोल दिया और उनसे मारपीट शुरू कर दी। पीड़िता के अनुसार इसी दौरान संजय वर्मा भी मौके पर पहुंच गया और उन्हें जान से मारने की धमकी देने लगा। आरोपियों के घर की महिलाओं ने जान से मारने की कॉल करके पुलिस को सूचना दी, जिस पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची।

आरोपियों ने दी जान से मारने की धमकी (Hapur News)

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उन्होंने आरोपियों के खिलाफ पहले भी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया हुआ है। आरोपी उस पुराने मामले में फैसला करने का दबाव बना रहे थे। फैसला न करने पर उन्होंने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी थी।

पुुलिस ने जांच की शुरू (Hapur News)

थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -

Hapur news दुकान पर बैठी बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट, जान से मारने की धमकी, वीडियो वायरल Hapur news दुकान पर बैठी बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट, जान से मारने की धमकी, वीडियो वायरल Hapur news दुकान पर बैठी बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट, जान से मारने की धमकी, वीडियो वायरल Hapur news दुकान पर बैठी बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट, जान से मारने की धमकी, वीडियो वायरल Hapur news दुकान पर बैठी बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट, जान से मारने की धमकी, वीडियो वायरल

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News