Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक युवती ने दहेज उत्पीड़न और जानलेवा हमले की शिकायत करते हुए पुलिस में तहरीर दी है। आरोप है कि शादी के महज कुछ महीनों बाद ससुराल पक्ष ने़ लाख रुपये नकद और एक कार की अतिरिक्त मांग को लेकर गर्भवती बहू का गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया। पति ने दोस्तों और उनके जीजा से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव भी बनाया, साथ ही अवैध संबंधों का भी आरोप लगाया गया है। एसपी के आदेश पर महिला थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
क्या है पूरा मामला (Hapur News)
पीड़िता ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि 3 मार्च 2025 को मुजफ्फरनगर जिले के रितिक पुंडीर के साथ उसका विवाह हुआ था। शादी से पहले ससुराल पक्ष ने दावा किया था कि रितिक नगर पालिका मुजफ्फरनगर में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत है। पीड़िता के पिता ने शादी में करीब 10 लाख रुपये खर्च किए, फिर भी दहेज से ससुर ओमपाल सिंह, सास जगवती, पति रितिक और देवर कार्तिक संतुष्ट नहीं हुए।
अन्य युवतियों से पति के संबंध का आरोप (Hapur News)
शादी के बाद आरोपियों ने अतिरिक्त दहेज में 10 लाख रुपये नकद और एक कार की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी न होने पर पीड़िता और उसके परिजनों को गाली-गलौज के साथ मारपीट करने लगे। बाद में पता चला कि रितिक नगर पालिका में सुपरवाइजर नहीं है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि पति का अपनी पूर्व प्रेमिका और एक अन्य युवती से नाजायज संबंध हैं।
गला दबाकर हत्या करने का प्रयास (Hapur News)
शादी के एक माह बाद ससुराल पक्ष ने पीड़िता को जान से मारने की कोशिश की। आरोपियों ने चुन्नी से उसका गला दबाया, जबकि पति जहर की छोटी शीशी लेकर आया था। पीड़िता ने परिजनों को सूचित किया, लेकिन ससुराल वालों ने फिर दहेज की मांग की और छोड़ देने की धमकी दी। 27 फरवरी की घटना सबसे चौंकाने वाली रही। जब पीड़िता तीन माह की गर्भवती थी, तब सभी आरोपियों ने उसे जान से मारने के इरादे से गला दबाया और पेट में लात मारकर जमकर पीटा। परिजनों ने बात करने की कोशिश की तो बदसलूकी हुई और दहेज की मांग दोहराई गई।
पीड़िता को दी जान से मारने की धमकी (Hapur News)
पीड़िता ने आगे बताया कि पति शराब का सेवन करता है और अपने दोस्तों व दोस्तों के जीजा के साथ शारीरिक संबंध बनाने तथा बच्चा पैदा कराने के लिए लगातार दबाव बनाता था। इसकी वीडियो भी उसके पास होने का दावा किया गया है।15 मार्च को दोपहर 12 बजे पति रितिक, ससुर ओमपाल सिंह और देवर कार्तिक पीड़िता के मायके पहुंचे और पीड़िता व उसके पिता को जान से मारने की खुली धमकी दी। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस में कार्रवाई हुई तो और बुरा परिणाम होगा। एसपी के आदेश पर महिला थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।



