Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के जरौठी रोड स्थित प्रभु धर्मकांटे के पास एक आरा मशीन में सोमवार की रात या मंगलवार की सुबह एक दिव्यांग युवक का शव पंखे से लटका हुआ मिला। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या मान रही है, लेकिन पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।
आरा मशीन पर ही सोता था (Hapur News)
मृतक की पहचान बंटी (दिव्यांग) के रूप में हुई है। वह बुलंदशहर जिले के गांव भीमपुर दोराहा का निवासी था और हापुड़ के जरौठी रोड मोहल्ला गीता कॉलोनी में अपनी बहन, बहनोई राजीव और उनके परिवार के साथ रहता था। राजीव आरा मशीन के पार्टनर हैं और बंटी वहीं काम भी करता था तथा रात में आरा मशीन के कमरे में ही सोता था।
पुलिस टीम मौके पर पहुंची (Hapur News)
मंगलवार सुबह करीब 8 बजे राजीव के बच्चों ने चाय देने के लिए आरा मशीन पहुंचकर खिड़की से झांककर देखा तो बंटी का शव पंखे से लटका हुआ था। बच्चे घबरा गए और तुरंत राजीव को सूचना दी। राजीव ने मौके पर पहुंचकर डायल 112 पर पुलिस को सूचित किया।सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने शव का निरीक्षण किया और आसपास के साक्ष्य एकत्र किए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा।
पुलिस ने जांच की शुरू (Hapur News)
सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में फांसी लगाकर आत्महत्या करने की आशंका है। मृतक दिव्यांग और अविवाहित था। परिवार के अनुसार वह उनके साथ सामान्य रूप से रहता था और आरा मशीन की देखभाल भी करता था। पुलिस ने आत्महत्या के पीछे किसी मानसिक तनाव, पारिवारिक विवाद या अन्य किसी कारण की जांच शुरू कर दी है। विभिन्न एंगल से पूछताछ की जा रही है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।



