CLOSE

Hapur News दिल्ली-हरदोई टूरिस्ट बस रोकी, ड्राइवर पर लाठी-डंडों से हमला

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के अल्लीपुर बाइपास पर दिल्ली से हरदोई जा रही टूरिस्ट बस के चालक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि बस में सवार कुछ युवकों ने जबरन वाहन रुकवाकर चालक पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार नामजद समेत पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला (Hapur News)

पुलिस के अनुसार, थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव अठसैनी निवासी कासिफ टूरिस्ट बस चलाता है। 14 फरवरी 2026 को वह बस लेकर दिल्ली से हरदोई की ओर जा रहा था। आरोप है कि जैसे ही बस अल्लीपुर बाइपास पहुंची, तभी बस में सवार कुछ युवकों ने उसे जबरन रुकवा लिया।

मौके से फरार हुए आरोपी (Hapur News )

रिपोर्ट के मुताबिक, जिला मेरठ के थाना किठौर क्षेत्र के गांव ललियाना निवासी अनस और राशिद, जिला गाजियाबाद के डासना क्षेत्र के मयूर विहार निवासी सलीम उर्फ फाइटर तथा सुहेल (अन्य अज्ञात) ने चालक पर अचानक हमला बोल दिया। आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से वार किए, जिससे कासिफ गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। बस में मौजूद यात्रियों ने शोर सुनकर हस्तक्षेप किया तो आरोपी हत्या की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

- Advertisement -

घायल को अस्पताल में कराया भर्ती (Hapur News)

पीड़ित पक्ष का यह भी आरोप है कि यह हमला जिला बुलंदशहर के स्याना निवासी ताहिर की साजिश के तहत कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को उपचार के लिए सिखेड़ा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत स्थिर बताई गई।

मामले की जांच में जुटी पुलिस (Hapur News)

थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-