Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के ग्राम बदनौली में नाली की सफाई को लेकर हुआ विवाद हिंसक घटना में बदल गया। गांव में अपने घर के बाहर सफाई कर रहे एक व्यक्ति पर गांव के ही चार लोगों ने लाठी और धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल होकर अचेत हो गए। बीच-बचाव करने आए एक पड़ोसी को भी आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
क्या है पूरा मामला (Hapur News)
ग्राम बदनौली निवासी आशीष शर्मा ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि 25 फरवरी की सुबह उनके पिता अपने मकान के सामने नाली की सफाई कर रहे थे। उसी समय पड़ोस में रहने वाले दिलशाद, इकलाक, कादिर और अलीहसन वहां पहुंचे और गाली-गलौच करने लगे। उनका आरोप था कि उनके घर के सामने कूड़ा डाला जाता है। जब आशीष के पिता ने इस बात से इंकार किया तो चारों ने मिलकर उन पर लाठी और धारदार हथियार से प्रहार कर दिया।
जान से मारने की धमकी देकर आरोपी हुए फरार (Hapur News)
हमले में आशीष के पिता गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े और अचेत हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इस दौरान बीच-बचाव करने आए पड़ोसी मामचंद शर्मा को भी आरोपियों ने पीट दिया, जिससे वह भी घायल हो गए। इससे आसपास के क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। आरोपी जान से मारे की धमकी देकर फरार हो गए।
पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी (Hapur News)
थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी दिलशाद, इकलाक, अलीहसन और कादिर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। मामले की जांच की जा रही है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


