CLOSE

Hapur News व्हाट्सएप से क्रिप्टो निवेश ठगी, कारोबारी से 50.50 लाख की ठगी

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News जिले में साइबर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसमें व्हाट्सएप के जरिए क्रिप्टो करेंसी में निवेश का झांसा देकर एक कारोबारी से 50.50 लाख रुपये ठग लिए गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह के आदेश से थाना साइबर क्राइम में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस संबंधित बैंक खातों, डिजिटल ट्रेल और संदिग्ध ऑनलाइन पोर्टल्स की पड़ताल कर रही है।

क्या है पूरा मामला (Hapur News)

नेहरू लेन रेलवे रोड निवासी कारोबारी दीनदयाल गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि अगस्त 2025 के प्रथम सप्ताह में एक महिला ने व्हाट्सएप पर उनसे संपर्क किया और अपना नाम ‘ऐश्वर्या देशपांडे’ बताया। प्रोफाइल फोटो और नियमित बातचीत के जरिए उसने धीरे-धीरे उनका विश्वास जीत लिया। कुछ समय बाद उसने क्रिप्टो ट्रेडिंग में निवेश कर भारी मुनाफा कमाने का दावा किया और खुद को अनुभवी विशेषज्ञ बताया।

कई बैंक खातों में धनराशि की ट्रांसफर (Hapur News)

आरोप है कि महिला ने विभिन्न क्रिप्टो ट्रेडिंग पोर्टल के लिंक भेजकर अकाउंट बनवाया। शुरुआत में ऑनलाइन इंटरफेस पर लाभ दिखाया गया, जिससे भरोसा और मजबूत हुआ। इसके बाद दिसंबर 2025 से जनवरी 2026 के बीच चरणबद्ध तरीके से रकम निवेश कराने के लिए कहा गया। महिला के निर्देश पर पीड़ित ने अलग-अलग तिथियों में कई बैंक खातों में धनराशि ट्रांसफर की।

- Advertisement -

साइबर ठगी का हुआ एहसास (Hapur News)

शिकायत के अनुसार जिन खातों में रकम भेजी गई, उनमें क्लिक स्टार्म एलएलपी (शिमला), यशश्विनी टेलीकॉम, लाइफब्रिक फील्ड और आशीष टेलीकॉम के नाम से एक्सिस बैंक के खाते शामिल हैं। कुल मिलाकर 50.50 लाख रुपये स्थानांतरित किए गए। पीड़ित का आरोप है कि 1 फरवरी 2026 को अचानक बिटकॉइन ट्रेडिंग इंटरफेस एप मोबाइल से गायब हो गई। जब उन्होंने महिला से संपर्क करने का प्रयास किया तो उसका मोबाइल नंबर स्विच ऑफ मिला। इसके बाद उन्हें साइबर ठगी का एहसास हुआ।

पीड़ित ने एसपी से किया अनुरोध (Hapur News)

मामले में पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर संबंधित बैंक खातों और लिंक्ड वॉलेट्स को तत्काल फ्रीज करने की मांग की है, ताकि रकम को आगे ट्रांसफर होने से रोका जा सके। साथ ही कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर), आईपी एड्रेस, बैंक ट्रांजैक्शन, सर्वर लॉग और अन्य डिजिटल साक्ष्यों को सुरक्षित रखने का अनुरोध किया गया है।

पुलिस ने जांच की शुरू (Hapur News)

थाना साइबर क्राइम प्रभारी पटनीश कुमार ने बताया कि मामले में थाना साइबर क्राइम में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। साइबर टीम बैंक खातों की केवाईसी डिटेल, ट्रांजैक्शन चेन और संभावित म्यूल अकाउंट्स की जांच कर रही है। जरूरत पड़ने पर संबंधित बैंकों और इंटरमीडियरी प्लेटफॉर्म्स को नोटिस जारी किए जाएंगे। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।

- Advertisement -

क्या कहते हैं विशेषज्ञ (Hapur News)

विशेषज्ञों का कहना है कि व्हाट्सएप, टेलीग्राम और सोशल मीडिया के माध्यम से फर्जी निवेश स्कीम चलाकर ठगी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। आमजन को सलाह दी जाती है कि किसी भी अनजान व्यक्ति के कहने पर निवेश न करें, संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें और किसी भी प्रकार की ऑनलाइन निवेश योजना में पैसा लगाने से पहले आधिकारिक और प्रमाणित स्रोतों से सत्यापन अवश्य करें। साइबर अपराध की स्थिति में तुरंत राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल या नजदीकी साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराएं।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-