Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News थाना हापुड़ देहात क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गोंदी में दो युवकों द्वारा एक दंपती पर लोहे की सरियों से क्रूर हमला किया गया। आरोपियों ने पीड़ित दंपती को जान से मारने और गांव से भगा देने की खुली धमकी दी है। यह तीसरा हमला बताया जा रहा है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है। पीड़िता ने पुलिस में तहरीर देकर मामले की शिकायत दर्ज कराई है।
क्या है पूरा मामला (Hapur News)
ग्राम गोंदी निवासी खुशनुमा सात अप्रैल की सुबह को अपने घर पर थीं। तभी गांव के ही समीर और माहिर उनके साथ गाली-गलौज करने लगे और मारपीट के लिए तैयार हो गए। जब खुशनुमा के पति रिफाकत घर से बाहर निकलकर इस गाली-गलौज का विरोध करने लगे, तो दोनों आरोपियों ने लोहे की सरिया उठाकर उन पर जानलेवा हमला बोल दिया।
मारपीट कर किया घायल (Hapur News)
आरोप है कि समीर और माहिर ने रिफाकत पर सरिया से इतनी बेरहमी से हमला किया कि वे गंभीर रूप से घायल हो गए। खुशनुमा जब अपने पति की मदद करने पहुंचीं, तो आरोपियों ने उनके साथ भी जानलेवा हमला कर दिया। मारपीट में खुशनुमा के हाथ, पैर और कंधे पर गहरी चोटें आई हैं। दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
पहले भी किया जा चुका है हमला (Hapur News)
पीड़िता खुशनुमा ने अपनी तहरीर में बताया कि समीर और माहिर ने उनके परिवार पर यह तीसरा हमला किया है। पहले भी दोनों ने उन्हें धमकाया था, लेकिन इस बार उन्होंने साफ-साफ कह दिया कि परिवार को जान से मार देंगे और गांव से भगा देंगे। खुशनुमा ने पुलिस से अपनी और परिवार की जान की सुरक्षा की अपील की है।
पुलिस ने शुरू की जांच (Hapur News)
थाना हापुड़ देहात प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि पीड़िता की लिखित शिकायत पर आरोपी समीर और माहिर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।



