Hapur News Khabarwala 24 News Hapur: भारत विकास परिषद युवा शक्ति के तत्वावधान में बुधवार को चंडी रोड स्थित चैम्बर ऑफ कॉमर्स में देवनंदनी ब्लड बैंक के साथ मिलकर रक्तदान शिविर लगाया गया।

शिविर का शुभारंभ मुख्य चिकित्साधिकारी डाक्टर सुनील त्यागी और ललित अग्रवाल छावनी वालों ने किया। शाखा उपाध्यक्ष हिमांशु जैन ने कहा कि हमारी शाखा ने 2022 में जून में भी रक्तदान शिविर का आयोजन किया था उसी प्रकल्प को आगे जारी रखते हुए इस बर्ष भी रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। सचिव मुदित मोहन अग्रवाल ने बताया कि हमारी शाखा का प्रत्येक सदस्य इस रक्तदान शिविर को रक्तदान मेला बनाने में लगा है। सभी सदस्य इस मेले में रक्तदान स्वयं तो कर ही रहे है अपने मित्रों को भी ला रहे हैं। कार्यक्रम संयोजक कमल अग्रवाल ने कहा कि हम अपनी पूर्ण मेहनत से रक्तदान शिविर का आयोजन कर रहे है और हमे हापुड़ की जनता भी इस कार्य में हमारा साथ दे रही है। कार्यक्रम संयोजक हर्षित गर्ग ने बताया कि इस दिन सभी रक्तदान करने वाले रक्तवीर का सम्मान भी कर रही है। कार्यक्रम संयोजक अंकुर गोयल सचिन गुप्ता अंकुश जैन संजय बंसल का सहयोग रहा।

कोषाध्यक्ष विकास गर्ग, अश्विनी गर्ग, अभिषेक शर्मा ने नेत्रदान के फार्म भी इस शिविर में भरवाए।
संस्था के अध्यक्ष सचिन गोयल ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

यह रहे मौजूद
इस अवसर पर डॉ पराग, डॉ शिव कुमार, कमल अग्रवाल, हर्षित गर्ग, अंकुश जैन, संजय बंसल,सचिन गुप्ता, अंकुर गोयल आदि मौजूद थे।



