Hapur News कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा का भाजपाईयों ने किया स्वागत

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News गाजियाबाद से अमरोहा जाते हुए उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा का भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाईपास पर स्वागत किया।

सत्ता सुख के लिए नहीं, सेवा के लिए किया कार्य (Hapur News)

भाजपा के जिला अध्यक्ष नरेश तोमर के नेतृत्व में आज सुबह बाईपास पर अमरोहा जाते हुए कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा का जोरदार स्वागत किया। मंत्री सुनील शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि चुनावी बिगुल बज चुका है और इस बार तीसरी बार मोदी सरकार बनाने के लिए हमें पूर्ण मेहनत करनी है। अबकी बार 400 पर का नारा सफल हो इस दिशा में प्रयास करना है। यह दो महीने का प्रयास देश को विश्व पटल पर एक सितारे की तरह चमकाएगा क्योंकि दो महीना में की गई मेहनत हमारे प्रधानमंत्री का हाथ मजबूत करेगी और भारतीय जनता पार्टी सरकार तीसरी बार देश सेवा के लिए आगे बढ़ेगी। भाजपा ने कभी भी सत्ता सुख के लिए नहीं अपितु सेवा के लिए कार्य किया है।

- Advertisement -

यह रहे मौजूद (Hapur News)

इस अवसर पर जिला महामंत्री प्रफुल्ल सारस्वत, मोहन सिंह, पुनीत गोयल, राजीव सिरोही, जिला उपाध्यक्ष श्यामेंद्र त्यागी, कविता मादरे, डॉक्टर पायल गुप्ता, प्रशांत चौधरी, सचिन कुमार, आसमा त्यागी, वंदना शर्मा, ममता शर्मा, जिनेंद्र चौधरी, पवन गर्ग, सुनील वर्मा, अनिरुद्ध कस्तला, हेमंत त्यागी, अमित सिवाल, मुकेश शर्मा व जिला मीडिया प्रभारी सुयश वशिष्ठ समेत अनेक कार्यकर्ता रहे।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-