Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News हापुड़ कोतवाली नगर क्षेत्र के तहसील चौपला पर रविवार को एक चौंकाने वाला सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार ने भाजपा नेता प्रवीन सेठी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में भाजपा नेता गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनकी स्कूटी भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार चालक मौके से फरार हो गया।
क्या है पूरा मामला (Hapur News)
जानकारी के अनुसार, कोठी गेट निवासी प्रवीन सेठी रविवार को स्कूटी पर सवार होकर तहसील चौपला की ओर जा रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार कार ने पीछे से उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर की इतनी तेज थी कि भाजपा नेता सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत मदद की और घायल नेता को पास के अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस से की शिकायत (Hapur News)
हादसे के बाद कार सवार चालक को पकड़ने के लिए लोगों ने प्रयास किया, लेकिन वह तेज रफ्तार से कार लेकर मौके से फरार हो गया। इस हादसे में प्रवीन सेठी की स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घायल भाजपा नेता ने कोतवाली थाने में कार चालक के खिलाफ तहरीर दे दी है।
पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी (Hapur News)
थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि भाजपा नेता प्रवीन सेठी की शिकायत पर जांच की जा रही है। कार के नंबर के आधार पर आरोपी चालक की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालना भी शुरू कर दिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।



