CLOSE

Hapur News भाजपा जिला कार्यसमिति घोषित, 3 महामंत्री सहित 32 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News हापुड़ में सोमवार देर रात भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जिले की नई कार्यसमिति की घोषणा कर दी। यह सूची प्रदेश नेतृत्व की संस्तुति के बाद जारी की गई, जिसमें 3 जिला महामंत्री सहित कुल 32 पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। नई टीम के गठन के साथ ही संगठन को और मजबूत करने तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति पर जोर दिया गया है।

इन्हें मिली यह जिम्मेदारी (Hapur News)

जारी सूची के अनुसार श्यामेंद्र त्यागी, राहुल उपाध्याय और कपिल एस.एम. को जिला महामंत्री बनाया गया है। वहीं राज सुंदर तेवतिया, पवन सैनी, मनोज गौतम, राजीव सिरोही, राजेश शर्मा, पायल गुप्ता, जयभगवान शर्मा और पुनित गोयल को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

अंशुल मित्तल बने जिला कोषाध्यक्ष (Hapur News)

इसके अलावा नरेश गुर्जर, पिंकी त्यागी, नवीन तोमर, संगीता पुरुषोत्तम, अमित शर्मा, अनिरुद्ध, सन्नी तोमर और हितेश कुमार को जिला मंत्री नियुक्त किया गया है। संगठन के वित्तीय प्रबंधन के लिए अंशुल मित्तल को जिला कोषाध्यक्ष और नरेंद्र त्यागी को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं राजीव शर्मा को कार्यालय मंत्री और मुदित गोयल को कार्यालय सह मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

- Advertisement -

अमित टांक बने जिला मीडिया प्रभारी (Hapur News)

मीडिया प्रबंधन को मजबूत करने के लिए अमित टांक को जिला मीडिया प्रभारी बनाया गया है, जबकि अमित नागर और कृष्ण कुमार को सह मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। सोशल मीडिया विभाग में जतिन सहानी को जिला संयोजक और हरवीर लोदी तथा पी. के. शिक्षोदिया को सह संयोजक बनाया गया है।आईटी विभाग में संजय तोमर को जिला संयोजक नियुक्त किया गया है, जबकि गोविंद राघव और विपुल अग्रवाल को सह संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।

क्या बोली भाजपा जिलाध्यक्ष (Hapur News)

जिला अध्यक्ष कविता तोमर ने नई टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह कार्यसमिति संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी पदाधिकारी पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेंगे।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

Hapur news भाजपा जिला कार्यसमिति घोषित, 3 महामंत्री सहित 32 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी Hapur news भाजपा जिला कार्यसमिति घोषित, 3 महामंत्री सहित 32 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी Hapur news भाजपा जिला कार्यसमिति घोषित, 3 महामंत्री सहित 32 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी Hapur news भाजपा जिला कार्यसमिति घोषित, 3 महामंत्री सहित 32 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-