CLOSE

Hapur News भारत विकास परिषद युवा शक्ति करेगी रक्तदान शिविर का आयोजन

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Hapur News Khabarwala 24 News Hapur News :भारत विकास परिषद युवा शक्ति के तत्वावधान में चैम्बर आॅफ काॅमर्स में देवनंदनी ब्लड बैंक के साथ 16 अगस्त को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।
शाखा उपाध्यक्ष हिमांशु जैन ने कहा कि हमारी शाखा ने 2022 में जून में भी रक्तदान शिविर का आयोजन किया था। उसी प्रकल्प को आगे जारी रखते हुए इस वर्ष भी रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रक्त दाता है जीवन दाता, इससे बढ़कर केवल विधाता।
सचिव मुदित मोहन अग्रवाल ने बताया कि हमारी शाखा का प्रत्येक सदस्य इस रक्तदान शिविर को रक्तदान मेला बनाने में लगा है। सभी सदस्य इस मेले में रक्तदान स्वयं तो करेंगे ही अपने मित्रों को भी लाएंगे उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि बड़ी संख्या में रक्तदान करें।
कार्यक्रम संयोजक कमल अग्रवाल ने कहा कि अपनी पूर्ण मेहनत से रक्तदान शिविर का आयोजन कर रहे हैं। शहरवासियों से भी आशा है कि वह इस कार्य में उनका सहयोग करेगी। उन्होंने कहा कि रक्त देने से कोई नुकसान नहीं होता। हमारा शरीर 24 घंटे में रक्त पूरा कर लेता है। हर्षित गर्ग दान ने कहा कि रक्तदान करने वालों का सम्मान भी किया जाएगा।
अध्यक्ष सचिन गोयल ने कहा कि भारत विकास परिषद युवा शक्ति सेवा और संस्कृति के कार्य करती रहती है। इस वर्ष भी संस्था काफी स्कूलों में भारत जानो प्रतियोगिता भी करा रही है। उन्होंने कहा कि जनता इस रक्तदान शिविर को रक्तदान मेले में बदल देगी और रक्त की कभी भी हापुड़ में कमी नहीं होने देगी। कार्यक्रम संयोजक अंकुर गोयल, सचिन गुप्ता, अंकुश जैन, संजय बंसल भी सहयोग कर रहे हैं।

Hapur news भारत विकास परिषद युवा शक्ति करेगी रक्तदान शिविर का आयोजन Hapur news भारत विकास परिषद युवा शक्ति करेगी रक्तदान शिविर का आयोजन Hapur news भारत विकास परिषद युवा शक्ति करेगी रक्तदान शिविर का आयोजन Hapur news भारत विकास परिषद युवा शक्ति करेगी रक्तदान शिविर का आयोजन

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-