Khabarwala 24 News Hapur: Hapur Newsनगर कोतवाली क्षेत्र में चिकन फ्राई के पैसे मांगने को लेकर हुए विवाद में दो युवकों ने ठेला संचालक पर हमला कर दिया। मारपीट में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
क्या है पूरा मामला (Hapur News)
पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार आवास विकास कॉलोनी निवासी कैफ ने बताया कि 12 फरवरी की रात करीब आठ से नौ बजे के बीच वह अपने बड़े भाई फाजिल के साथ शहर के ब्रिलियंट स्कूल के सामने चिकन फ्राई के ठेले पर खड़ा था। इसी दौरान भंडा पट्टी निवासी राशिद और निवाजीपुरा निवासी कासिम वहां पहुंचे और ठेले से चिकन फ्राई खरीदा।
मारपीट कर हुए फरार (Hapur News)
पीड़ित के अनुसार जब उनसे खाने के पैसे मांगे गए तो दोनों युवक गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोप है कि मारपीट के दौरान दोनों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने जांच शुरू की (Hapur News)
घटना के बाद पीड़ित ने नगर कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।



