Hapur News एलाइंस क्लब क्रिस्टल ने बख्तावर नाथ बाबा मंदिर में लगाए पंखे, श्रद्धालुओं को गर्मी से मिलेगी राहत

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News शहर के प्रसिद्ध बख्तावर नाथ बाबा मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एलाइंस क्लब क्रिस्टल ने एक सराहनीय सामाजिक कार्य किया है। क्लब द्वारा मंदिर में नए पंखे दान किए गए हैं, जिससे गर्मी के मौसम में आने वाले श्रद्धालुओं को काफी राहत मिलेगी। आस्था […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News शहर के प्रसिद्ध बख्तावर नाथ बाबा मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एलाइंस क्लब क्रिस्टल ने एक सराहनीय सामाजिक कार्य किया है। क्लब द्वारा मंदिर में नए पंखे दान किए गए हैं, जिससे गर्मी के मौसम में आने वाले श्रद्धालुओं को काफी राहत मिलेगी।

आस्था का प्रमुख केंद्र (Hapur News)

बख्तावर नाथ बाबा मंदिर हापुड़ की आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है। यहां प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। गर्मी बढ़ते ही मंदिर परिसर में पंखों की कमी महसूस की जा रही थी। इसी को देखते हुए एलाइंस क्लब क्रिस्टल के सदस्यों ने मंदिर प्रबंधन से चर्चा कर पंखे लगाने का निर्णय लिया और उन्हें दान में दिए।

- Advertisement -

क्लब का छोटा सा प्रयास (Hapur News)

एलाइंस क्लब क्रिस्टल के अध्यक्ष रवि मोहन गर्ग ने बताया कि बख्तावर नाथ बाबा मंदिर न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि समाज सेवा और जनकल्याण की भावना को भी प्रेरित करता है। उन्होंने कहा, “गर्मी के इस प्रचंड मौसम में श्रद्धालुओं को कुछ राहत पहुंचाना हमारा छोटा सा प्रयास है। हमारा मानना है कि धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की सुविधा का पूरा ध्यान रखना हमारा दायित्व है।”

भविष्य भी करते रहेंगे सामाजिक कार्य (Hapur News)

क्लब के सचिव योगेंद्र अग्रवाल ने कहा कि एलाइंस क्लब क्रिस्टल का मुख्य उद्देश्य हमेशा समाज के हित में कार्य करना रहा है। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम में उपस्थित अन्य सदस्यों ने भी समाज सेवा के क्षेत्र में और अधिक योगदान देने का संकल्प लिया।

यह रहे मौजूद (Hapur News)

कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर भगवंत गोयल, एलाइंस क्लब क्रिस्टल के अध्यक्ष रवि मोहन गर्ग, सचिव योगेंद्र अग्रवाल, राहुल गुप्ता, विश्वास गोयल और पंकज कंसल विशेष रूप से उपस्थित रहे।

- Advertisement -

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

Hapur news एलाइंस क्लब क्रिस्टल ने बख्तावर नाथ बाबा मंदिर में लगाए पंखे, श्रद्धालुओं को गर्मी से मिलेगी राहत Hapur news एलाइंस क्लब क्रिस्टल ने बख्तावर नाथ बाबा मंदिर में लगाए पंखे, श्रद्धालुओं को गर्मी से मिलेगी राहत Hapur news एलाइंस क्लब क्रिस्टल ने बख्तावर नाथ बाबा मंदिर में लगाए पंखे, श्रद्धालुओं को गर्मी से मिलेगी राहत Hapur news एलाइंस क्लब क्रिस्टल ने बख्तावर नाथ बाबा मंदिर में लगाए पंखे, श्रद्धालुओं को गर्मी से मिलेगी राहत Hapur news एलाइंस क्लब क्रिस्टल ने बख्तावर नाथ बाबा मंदिर में लगाए पंखे, श्रद्धालुओं को गर्मी से मिलेगी राहत

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News