Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News हापुड़ के नगर कोतवाली क्षेत्र में मेरठ रोड स्थित पुलिस लाइन गेट के पास एक युवक पर चार अज्ञात युवकों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने युवक के साथ गाली-गलौज करने के बाद उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों के पहुंचने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घरेलू सामान लेने आया था युवक (Hapur News)
पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के गांव असौड़ा निवासी गंगादास ने बताया कि नौ मार्च की रात करीब साढ़े नौ बजे वह घरेलू सामान खरीदने के लिए मेरठ रोड स्थित पुलिस लाइन के पास आया था।
पीड़ित के अनुसार जैसे ही वह पुलिस लाइन गेट के पास पहुंचा, तभी चार अज्ञात युवक अचानक उसके पास आए और गाली-गलौज करने लगे।
विरोध करने पर की बेरहमी से मारपीट (Hapur News)
पीड़ित का आरोप है कि जब उसने गाली-गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। चारों युवकों ने मिलकर उसे बुरी तरह पीटा। मारपीट के दौरान उसके सिर, हाथ और मुंह पर गंभीर चोटें आईं।
शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचने लगे। लोगों को आता देख आरोपी युवक को जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए।
पीड़ित ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार (Hapur News)
घटना के बाद घायल युवक नगर कोतवाली पहुंचा और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी देते हुए तहरीर दी। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस (Hapur News)
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
उन्होंने बताया कि घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।
0


