Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News हापुड़ में शादी का झांसा देकर एक युवती के अपहरण का मामला सामने आया है। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले से 20 वर्षीय युवती के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने के बाद परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती की मां की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
क्या है पूरा मामला (Hapur News)
पीड़िता की मां के अनुसार, उनकी बेटी 13 फरवरी को अचानक घर से लापता हो गई थी। शुरुआत में परिजनों ने अपने स्तर पर उसकी तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। बाद में जानकारी सामने आई कि एक युवक ने शादी का झांसा देकर युवती को अपने साथ ले गया है।
परिजनों का आरोप है कि आरोपी युवक पहले से ही युवती को परेशान करता था और उसे धमकियां भी देता था। युवती ने इस संबंध में परिवार के एक सदस्य को पहले जानकारी दी थी। ऐसे में परिजनों को आशंका है कि युवक किसी अप्रिय घटना को अंजाम दे सकता है।
पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा (Hapur News)
घटना के बाद परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ अपहरण सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि युवती की मां की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। युवती की बरामदगी के लिए पुलिस टीम संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दे रही है।
पुलिस जांच में जुटी (Hapur News)
पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही युवती को सकुशल बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, घटना के बाद से परिवार में दहशत और चिंता का माहौल है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।



