Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने को लेकर शुरू हुआ विवाद में दो पक्षों के बीच गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकियों के मामले में पुलिस ने इंफ्लुएंसर समेत दोनों पक्षों के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
क्या है पूरा मामला (Hapur News)
पुलिस के अनुसार, नई आबादी कोठी गेट निवासी अदनान ने कुछ दिन पहले गाजियाबाद जनपद के लोनी क्षेत्र स्थित राशिद अली गेट निवासी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हाजी सलमान के खिलाफ एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया था। आरोप है कि इस वीडियो में अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की गई थी।
जान से मारने की दी धमकी (Hapur News)
इस वीडियो से नाराज होकर 29 मार्च की शाम हाजी सलमान अपने करीब पांच साथियों के साथ अदनान के घर पहुंच गया। बताया जा रहा है कि इस दौरान दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते गाली-गलौज और मारपीट में बदल गई। घटना के दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को जान से मारने की धमकी भी दी।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया (Hapur News)
मामला यहीं शांत नहीं हुआ। घटना के बाद भी दोनों पक्षों द्वारा सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट और वीडियो डाले जा रहे हैं, जिनमें धमकियां और अभद्र भाषा का प्रयोग किया जा रहा है। ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिससे क्षेत्र में तनाव और भय का माहौल बना हुआ है।स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच लगातार बढ़ती कड़वाहट से किसी बड़ी घटना की आशंका बनी हुई है। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है।
पुलिस ने जांच की शुरू (Hapur News)
हेड कांस्टेबल प्रवीण कुमार की तहरीर पर कोतवाली नगर पुलिस ने अदनान, हाजी सलमान और उनके साथियों समेत 7 से 8 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।समाचार का बेहतर फोटो केरीकेचर में दें
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।



