Hapur News 42 मुकदमों वाले शातिर चोर गिरफ्तार! बाबूगढ़ पुलिस ने तीन चोरियों का एक साथ किया खुलासा

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News थाना बाबूगढ़ पुलिस ने गांव उपैड़ा, भड़ंगपुर और बछलौता रोड पर हुई तीन अलग-अलग चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए अंतरजनपदीय शातिर चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का 18,000 रुपये नकद, आभूषण, घटना में इस्तेमाल हुई […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News थाना बाबूगढ़ पुलिस ने गांव उपैड़ा, भड़ंगपुर और बछलौता रोड पर हुई तीन अलग-अलग चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए अंतरजनपदीय शातिर चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का 18,000 रुपये नकद, आभूषण, घटना में इस्तेमाल हुई बाइक और अन्य सामान बरामद किया है।

पुलिस ने शातिर चोरों को किया गिरफ्तार (Hapur News)

थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए बनखंड़ा गांव के पास दो शातिर चोरों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नदीम (निवासी मोहल्ला करुला, रहमतनगर, जिला मुरादाबाद, हाल पता खजूरवाली, अरविंद नगर, गोंडा, जाफराबाद, दिल्ली) और जयपाल (निवासी गांव नंगला कमाल, जिला मुरादाबाद, हाल पता कंपनी बाग मजदूरों की मंडी के पास, दिल्ली) के रूप में हुई है।

- Advertisement -

चोरों ने यहां वारदातों को दिया था अंजाम (Hapur News)

आरोपियों ने 5 मार्च की देर रात गांव उपैड़ा निवासी अरुण के मकान में घुसकर नकदी और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए थे। उस समय अरुण अपने माता-पिता को दवाई दिलवाने दिल्ली गए हुए थे। इसके बाद 1 अप्रैल की रात उन्होंने गांव भड़ंगपुर स्थित हनुमान मंदिर के गर्भगृह में घुसकर तीन कलश और अन्य सामान चुरा लिया। 3 अप्रैल की रात में दोनों चोरों ने स्वर्ग आश्रम रोड, मोहल्ला जेके कॉलोनी, कृष्णानगर निवासी हनी कुमार की दुकान और पड़ोसी अमित कुमार की हार्डवेयर दुकान को निशाना बनाया। यहां से उन्होंने इंवर्टर, बैटरी, पंखा और अन्य हार्डवेयर सामान चोरी कर फरार हो गए थे।तीनों चोरी की घटनाओं में पीड़ित अरुण, हनी कुमार और हरिकिशन ने थाना बाबूगढ़ में अलग-अलग रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

पुलिस जांच में जुटी (Hapur News)

थाना प्रभारी मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों आरोपी बेहद शातिर किस्म के चोर हैं। इनके खिलाफ बिजनौर, मुरादाबाद और हापुड़ जिले में चोरी, गैंगस्टर एक्ट और हत्या के प्रयास सहित कुल 42 आपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं। आरोपियों से पूछताछ में पुलिस को महत्वपूर्ण जानकारी मिली हैं, जिनके बारे में जांच की जा रही है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

Hapur news 42 मुकदमों वाले शातिर चोर गिरफ्तार! बाबूगढ़ पुलिस ने तीन चोरियों का एक साथ किया खुलासा Hapur news 42 मुकदमों वाले शातिर चोर गिरफ्तार! बाबूगढ़ पुलिस ने तीन चोरियों का एक साथ किया खुलासा Hapur news 42 मुकदमों वाले शातिर चोर गिरफ्तार! बाबूगढ़ पुलिस ने तीन चोरियों का एक साथ किया खुलासा Hapur news 42 मुकदमों वाले शातिर चोर गिरफ्तार! बाबूगढ़ पुलिस ने तीन चोरियों का एक साथ किया खुलासा Hapur news 42 मुकदमों वाले शातिर चोर गिरफ्तार! बाबूगढ़ पुलिस ने तीन चोरियों का एक साथ किया खुलासा

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News