Hapur News एनएच 9 पर चलती कार में लगी भीषण आग, मां-बेटा बाल-बाल बचे

Khabarwala 24 News Hapur:  Hapur News  हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-09 पर बुधवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब उपैड़ा फ्लाईओवर के पास एक चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई। इस घटना में कार में सवार मां और बेटा समय रहते बाहर निकल आए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur:  Hapur News  हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-09 पर बुधवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब उपैड़ा फ्लाईओवर के पास एक चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई। इस घटना में कार में सवार मां और बेटा समय रहते बाहर निकल आए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, कार पूरी तरह से जलकर क्षतिग्रस्त हो गई।

क्या है पूरा मामला (Hapur News)

घटना के बारे में जानकारी मिली है कि बुलंदशहर जिले के बुगरासी गांव के निवासी अराफत सईद खान अपनी मां सबा खान के साथ गुरुग्राम से अपने पैतृक गांव बुगरासी जा रहे थे। दोपहर करीब दो बजे, जब उनकी कार बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के एनएच-09 स्थित उपैड़ा फ्लाईओवर के पास पहुंची, तब कार के इंजन से अचानक धुआं निकलने लगा। अराफत सईद खान ने बिना देर किए कार को सड़क किनारे रोका और तुरंत अपनी मां को बाहर निकाला।

- Advertisement -

जलकर खाक हुई कार (Hapur News)

धुआं निकलने के कुछ ही पलों बाद कार में आग भड़क उठी और आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। हाइवे पर यह दृश्य देख आसपास के लोग और राहगीर घबराए हुए थे। तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी गई, लेकिन आग इतनी तेज थी कि कार जलकर खाक हो गई। दमकल विभाग की टीम घटनास्थल पर करीब एक घंटे बाद पहुंची और काफी कोशिशों के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह से जल चुकी थी।

पुलिस दमकल मामले की जांच में जुटी (Hapur News)

इस घटना के कारण कुछ देर के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग-09 पर यातायात भी प्रभावित हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को सुरक्षित दूरी पर किया और यातायात को सुचारु किया। थाना बाबूगढ़ प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप चौहान ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस मामले की पूरी जांच कर रही है। वहीं दमकल विभाग की टीम भी मामले की जांच कर रही है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -

Hapur news एनएच 9 पर चलती कार में लगी भीषण आग, मां-बेटा बाल-बाल बचे Hapur news एनएच 9 पर चलती कार में लगी भीषण आग, मां-बेटा बाल-बाल बचे Hapur news एनएच 9 पर चलती कार में लगी भीषण आग, मां-बेटा बाल-बाल बचे Hapur news एनएच 9 पर चलती कार में लगी भीषण आग, मां-बेटा बाल-बाल बचे Hapur news एनएच 9 पर चलती कार में लगी भीषण आग, मां-बेटा बाल-बाल बचे

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News