CLOSE

Hapur News शराब के विवाद के बाद घर से निकला था व्यक्ति, सुबह खेत में मिली लाश

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News यूपी के जनपद हापुड़ के हाफिजपुर थाना क्षेत्र स्थित ग्राम सादिकपुर में गुरुवार सुबह खेतों में एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने खेत में शव पड़ा देखा तो आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

क्या है पूरा मामला (Hapur News)

मृतक की पहचान गांव निवासी ज्ञान सिंह गौतम (45 वर्ष) के रूप में हुई। शव मिलने की सूचना पर परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे, जहां रोते-बिलखते परिजनों का बुरा हाल हो गया। पुलिस ने तत्काल क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू की और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया।जांच के दौरान शव के पास से चूहे मारने की दवा का रैपर और एक खाली गिलास बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार मृतक के शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। प्रारंभिक जांच में मामला जहरीला पदार्थ खाने से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि अंतिम पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

विवाद होने के बाद घर से निकला था (Hapur News)

परिजनों ने पुलिस को बताया कि ज्ञान सिंह शराब पीने का आदी था। बुधवार शाम को शराब पीने को लेकर घर में विवाद हुआ था। विवाद के बाद वह गुस्से में थैला और चादर लेकर घर से निकल गया था। देर रात तक वापस न लौटने पर परिजनों ने संभावित स्थानों पर उसकी तलाश भी की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।

- Advertisement -

क्या कहते हैं थाना प्रभारी (Hapur News)

थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के सही कारण का खुलासा हो सकेगा।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-