हापुड़, 12 दिसंबर (Khabarwala24)। पुराने झगड़े ने इतना भयानक रूप ले लिया कि पड़ोसी ने हथौड़ा उठाकर युवक पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र की आनंद विहार सोसाइटी का है। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि आरोपी परिवार सहित फरार हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छापेमारी शुरू कर दी है।
पुराना विवाद बना खूनी खेल
आनंद विहार सोसाइटी के एल-ब्लॉक में रहने वाले मयंक यादव ने पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने बताया कि पड़ोस में रहने वाले अरविंद, उसकी पत्नी और बेटे आकाश से काफी समय से झगड़ा चल रहा है।
दो दिन पहले मयंक अपने घर के बाहर खड़े थे। तभी अरविंद अपनी पत्नी और बेटे आकाश के साथ आ धमका। आते ही तीनों ने गाली-गलौच शुरू कर दी। जब मयंक ने विरोध किया तो पहले हाथापाई हुई, फिर अरविंद ने भारी हथौड़ा निकाला और मयंक के सिर व शरीर पर कई वार कर दिए।
शोर सुनकर पहुंचे लोग, आरोपी बोले – “मार डालेंगे”
मयंक के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े आए। यह देख आरोपी परिवार ने सबको जान से मारने की धमकी दी और मौका पाकर फरार हो गए।
पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
घायल मयंक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर बताई जा रही है। एसएचओ सदर देवेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा, “पीड़ित की शिकायत पर अरविंद, उसकी पत्नी और बेटे आकाश के खिलाफ मारपीट व जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तीनों की तलाश की जा रही है, जल्दी गिरफ्तार कर लेंगे।”
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


