Hapur हापुड़ के शिवगढ़ी जंगल में महिला का क्षत-विक्षत शव मिला, हत्या की आशंका

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur यूपी के जनपद हापुड़ में कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के मोहल्ला शिवगढ़ी के जंगल में शमशान घाट के पास मंगलवार सुबह एक महिला का क्षत-विक्षत हालत में शव मिलने से अफरा तफरी मच गई। सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur यूपी के जनपद हापुड़ में कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के मोहल्ला शिवगढ़ी के जंगल में शमशान घाट के पास मंगलवार सुबह एक महिला का क्षत-विक्षत हालत में शव मिलने से अफरा तफरी मच गई। सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए, और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला

सुबह स्थानीय लोगों ने शमशान घाट के निकट जंगल में महिला का शव पड़ा देखा। शव की दयनीय हालत को देखकर लोग स्तब्ध रह गए। मौके पर भीड़ एकत्र हो गई, और सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर, थाना प्रभारी मुनीष प्रताप सिंह और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और साक्ष्य जमा किए।

- Advertisement -

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने आसपास के लोगों से मृतका की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। थाना प्रभारी मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि मृतका की पहचान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास के थानों को भी शव मिलने की सूचना दी गई है। गुमशुदा लोगों के बारे में जानकारी की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, और रिपोर्ट आने के बाद मौत का सटीक कारण पता चल सकेगा।जल्द ही मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।

Hapur
Hapur

Add
Add

- Advertisement -

Hapur हापुड़ के शिवगढ़ी जंगल में महिला का क्षत-विक्षत शव मिला, हत्या की आशंका Hapur हापुड़ के शिवगढ़ी जंगल में महिला का क्षत-विक्षत शव मिला, हत्या की आशंका Hapur हापुड़ के शिवगढ़ी जंगल में महिला का क्षत-विक्षत शव मिला, हत्या की आशंका

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News