CLOSE

Hapur विधायक की मेहनत लाई रंग, मेरठ बुलंदशहर मार्ग होगा 4 लेन, काम शुरू

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur मेरठ बुलंदशहर मार्ग को 4 लेन करने का कार्य शुरू हो गया है। लोकनिर्माण विभाग एक साल के अंदर 8.3 किलोमीटर सडक़ बनाएगा। इसके लिए शासन से 47.84 करोड़ का बजट स्वीकृत हो गया है, प्रथम किस्त के रूप में 16.74 करोड़ रुपये मिल गए हैं। वाहनों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, दुर्घटनाएं भी कम होंगी। आपको बता दें कि इस मार्ग का चौड़ीकरण कराने के लिए सदर विधायक विजयपाल सिंह ने काफी प्रयास किया था। लोकनिर्माण मंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक इस समस्या को उठाया था। जिस पर यह कार्य शुरू हुआ है।

8.3 किलोमीटर सड़क का होगा चौड़ीकरण (Hapur)

मेरठ से बुलंदशहर तक नया बाईपास बनने के बाद पुराने हाईवे पर वाहनों की संख्या घटी है। लेकिन सिंग्ल रोड (सात मीटर चौड़ी) होने के कारण इस पर सड़क हादसे बढ़े हैं। हापुड़ से बुलंदशहर की ओर जाने पर अतिक्रमण के कारण सडक़ संकरी हो चुकी है। ऐसे में जाम की समस्या भी रहती है। धीरखेड़ा से बुलदंशहर रोड बाईपास (निकट सोना पेट्रोल पंप) तक की सडक़ अब लोकनिर्माण विभाग के हैंडओवर आ गई है। इसके चौड़ीकरण के लिए पूर्व में प्रस्ताव गया था, जिसे अब मंजूरी मिल गई है। कुल मिलाकर हापुड़ जिले की सीमा में आने वाली 8.3 किलोमीटर दूरी की सडक़ का चौड़ीकरण अब शुरू हो गया है।

Hapur
Hapur

आवागमन में नहीं होगी दिक्कत (Hapur)

आपको बता दें कि पहले इस सडक़ की कुल चौड़ाई सात मीटर थी। जिस कारण वाहन चालकों को भी आवागमन में परेशानी होती थी। अब इसकी चौड़ाई बढक़र 14 मीटर हो जाएगी। दो लेन से पूरी सडक़ 4 लेन होगी, धीरखेड़ा से आगे मेरठ का पीडब्ल्यूडी विभाग इस पर कार्य शुरू करेगा, जोकि पांची के सामने स्थित बाईपास तक इस पर कार्य होगा।

- Advertisement -

चौड़ीकरण का कार्य एक साल में होगा पूरा (Hapur)

मेरठ बुलंदशहर रोड के चौड़ीकरण का कार्य शुरू करा दिया है। एक साल में यह कार्य पूरा करा लिया जाएगा, 16.74 करोड़ प्रथम किस्त के रूप में मिल गए हैं। सडक़ 4 लेन होने से वाहनों के आवागमन में सुविधा होगी।–नरेश कुमार, अधिशासी अभियंता लोकनिर्माण विभाग

क्या कहते हैं विधायक विजयपाल आढ़ती 

बुलंदशहर रोड के चौड़ीकरण का कार्य शुरू हो गया है। इस मार्ग का चौड़ीकरण कराने के लिए वह मुख्यमंत्री और लोकनिर्माण मंत्री से मिले थे। उन्होंने अनुरोध किया था कि यह मार्ग चौड़ा होने से लाखों लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। उनके अनुरोध पर इस सड़क का चौड़ीकरण कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र का चहुंमुखी विकास कराया जाएगा और प्रयास रहेगा कि अधिक से अधिक कार्य कराया जा सके, ताकि लोगों को किसी तरह कि दिक्कत न हो। विजयपाल आढ़ती, विधायक सदर

Hapur विधायक की मेहनत लाई रंग, मेरठ बुलंदशहर मार्ग होगा 4 लेन, काम शुरू Hapur विधायक की मेहनत लाई रंग, मेरठ बुलंदशहर मार्ग होगा 4 लेन, काम शुरू

- Advertisement -
Add
Add

Hapur विधायक की मेहनत लाई रंग, मेरठ बुलंदशहर मार्ग होगा 4 लेन, काम शुरू Hapur विधायक की मेहनत लाई रंग, मेरठ बुलंदशहर मार्ग होगा 4 लेन, काम शुरू Hapur विधायक की मेहनत लाई रंग, मेरठ बुलंदशहर मार्ग होगा 4 लेन, काम शुरू Hapur विधायक की मेहनत लाई रंग, मेरठ बुलंदशहर मार्ग होगा 4 लेन, काम शुरू Hapur विधायक की मेहनत लाई रंग, मेरठ बुलंदशहर मार्ग होगा 4 लेन, काम शुरू Hapur विधायक की मेहनत लाई रंग, मेरठ बुलंदशहर मार्ग होगा 4 लेन, काम शुरू Hapur विधायक की मेहनत लाई रंग, मेरठ बुलंदशहर मार्ग होगा 4 लेन, काम शुरू Hapur विधायक की मेहनत लाई रंग, मेरठ बुलंदशहर मार्ग होगा 4 लेन, काम शुरू Hapur विधायक की मेहनत लाई रंग, मेरठ बुलंदशहर मार्ग होगा 4 लेन, काम शुरू Hapur विधायक की मेहनत लाई रंग, मेरठ बुलंदशहर मार्ग होगा 4 लेन, काम शुरू Hapur विधायक की मेहनत लाई रंग, मेरठ बुलंदशहर मार्ग होगा 4 लेन, काम शुरू Hapur विधायक की मेहनत लाई रंग, मेरठ बुलंदशहर मार्ग होगा 4 लेन, काम शुरू Hapur विधायक की मेहनत लाई रंग, मेरठ बुलंदशहर मार्ग होगा 4 लेन, काम शुरू Hapur विधायक की मेहनत लाई रंग, मेरठ बुलंदशहर मार्ग होगा 4 लेन, काम शुरू Hapur विधायक की मेहनत लाई रंग, मेरठ बुलंदशहर मार्ग होगा 4 लेन, काम शुरू

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-