CLOSE

Hapur सूफी बंधुओं की कव्वाली के साथ शहीद मेले का हुआ समापन

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur  शहीदों की याद में लगने वाला भारत का एक मात्र शहीद मेला एवं प्रदर्शनी का शनिवार को यहां समापन किया गया। सूफी बंधुओं द्वारा कव्वाली का शानदार प्रस्तुति दी गई। देर रात तक चले इस कार्यक्रम में श्रोताओं ने खूब आनंद लिया।

मेले के बारे में बताया (Hapur)

मेले के अध्यक्ष ललित कुमार अग्रवाल छावनी वालों ने कहा कि यह मेला 1976 से लगातार देश के सभी ज्ञात और अज्ञात शहीदों की स्मृति में लगाया जाता है। 1976 में इस मेले की शुरुआत क्षेत्र के प्रसिद्ध पत्रकार स्वर्गीय आचार्य कैलाश आजाद ने की थी। तब से लगातार यह मेला यहां आयोजित होता है यह मेला पूरे देश में शहीदों की याद में लगने वाला और एक माह तक चलने वाला अकेला मेला है।

आभार व्यक्त किया (Hapur)

मेला अध्यक्ष ने मेले के आयोजन में लग रहे मेला समिति के पदाधिकारी और सदस्यों का आभार प्रकट किया साथ ही नगर की जनता का भी उन्होंने आभार प्रकट किया पुलिस प्रशासन , अग्निशमन विभाग, नगर पालिका परिषद, विद्युत विभाग तथा अन्य सभी उन लोगों का मेला कमेटी ने आभार प्रकट किया जिन्होंने इस मेले में अपना पूर्ण सहयोग दिया।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि इस वार इस मेले में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन, रागिनी , संगीत संध्या , एक शाम देश के नाम तथा मुकाबला ए कव्वाली का आयोजन किया गया जिन्हें दर्शकों ने बेहद सराहा। हमारा प्रयास रहेगा कि आगे आने वाले वर्षों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की संख्या बढ़ाई जाए जिससे मेले को और भव्यता प्रदान की जा सके।

Hapur--
Hapur–

मेला अध्यक्ष को किया सम्मानित (Hapur)

नगर में इस भव्य मेले के आयोजन करने तथा उसका कुशल नेतृत्व करने पर नगर की साहित्यिक संस्था काव्यदीप तथा तारेश प्रकाशन ने संयुक्त रूप से मेला अध्यक्ष ललित कुमार अग्रवाल को शाल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया ।समापन के अवसर पर शहीद मेला कमेटी द्वारा फायर ब्रिगेड विभाग को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त मिला ठेकेदार को भी स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

Hapur----
Hapur—-

यह रहे मौजूद (Hapur)

इस अवसर पर मेला महामंत्री मुकुल त्यागी, कोषाध्यक्ष आशुतोष आजाद, प्रभात अग्रवाल, सोनू बंसल, अतुल कुमार दादरी वाले ,विशाल अग्रवाल, उमेश उत्पल ,नवनीत आजाद आदि मौजूद थे।

- Advertisement -

Hapur सूफी बंधुओं की कव्वाली के साथ शहीद मेले का हुआ समापन Hapur सूफी बंधुओं की कव्वाली के साथ शहीद मेले का हुआ समापन Hapur सूफी बंधुओं की कव्वाली के साथ शहीद मेले का हुआ समापन Hapur सूफी बंधुओं की कव्वाली के साथ शहीद मेले का हुआ समापन Hapur सूफी बंधुओं की कव्वाली के साथ शहीद मेले का हुआ समापन Hapur सूफी बंधुओं की कव्वाली के साथ शहीद मेले का हुआ समापन Hapur सूफी बंधुओं की कव्वाली के साथ शहीद मेले का हुआ समापन Hapur सूफी बंधुओं की कव्वाली के साथ शहीद मेले का हुआ समापन

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-