Khabarwala 24 News: Hapur दिगंबर जैन मंदिर पिलखुवा में भगवान महावीर स्वामी का 2623 वां जन्म कल्याणक महोत्सव धूम धाम से मनाया गया । इसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

इन मार्गों पर निकाली शोभा यात्रा (Hapur)
जन्मोत्सव कार्यक्रम पर मंदिर में सुबह छह बजे से महावीर स्वामी जी की पूजा और प्रक्षाल की गई । इसके बाद भगवान महावीर स्वामी की भव्य रथयात्रा निकाली गई। रथयात्रा का प्रारंभ दिगंबर जैन मंदिर से हुआ। रथयात्रा छिपीवाड़ा, मठमालियां, गांधी बाज़ार, जवाहर बाजार, चंडी रोड होते हुए वापस मन्दिर में पहुंची।
भगवान महावीर के आदर्शों पर चलें (Hapur)
कार्यक्रम की शुरुवात मंगलाचरण द्वारा हुई इसके उपरांत कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर भगवान महावीर के जयकारों का उदघोष किया। रथयात्रा के मुख्यातिथि विधायक धर्मेश तोमर थे। उन्होंने कहा कि भगवान महावीर के आदर्शो पर हम सभी को चलना चाहिए तभी हम सभी का उद्धार संभव है।भगवान को मनोज जैन और संयम जैन रथ में लेकर विराजमान हुए ओर भगवान के रथ के सारथी निपुण जैन बने।

यह रहे मौजूद (Hapur)
इस मौके पर सुखबीर जैन, सुबोध जैन, विपिन जैन, मनोज जैन, अरुण जैन, सुशील जैन,अनिल जैन, विनय जैन,सुनील जैन,सचिन जैन, निपुण जैन, अनुज जैन, हनी जैन संयम जैन रजत जैन आदि मौजूद रहे।



