Khabarwala 24 News Hapur: (साहिल अंसारी) यूपी के जनपद हापुड़ (Hapur) कोतवाली पुलिस ने चितौली रोड पर बड़ी कार्रवाई करते हुए शातिर हिस्ट्रीशीटर सतेंद्र उर्फ सिकंदर और एक महिला शशि को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 1.4 किलोग्राम अवैध चरस (कीमत करीब 1.5 लाख रुपये), 5,000 रुपये नकद, और एक बाइक बरामद की है। आरोपी चरस को आसपास के क्षेत्रों में बेचने के लिए ले जा रहे थे।
क्या है पूरा मामला (Hapur)
थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग अवैध चरस लेकर जा रहे हैं। इसके आधार पर जदीद चौकी प्रभारी प्रवीण कुमार, उपनिरीक्षक जितिन शर्मा, और महिला उपनिरीक्षक मनोरमा राठौर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चितौली रोड पर घेराबंदी की। एक संदिग्ध बाइक को रुकने का इशारा करने पर आरोपी भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। तलाशी में उनके पास से 1.4 किलो चरस, 5,000 रुपये नकद, और घटना में इस्तेमाल हुई बाइक बरामद हुई।
कौन हैं पकड़े गए आरोपी (Hapur)
आरोपियों की पहचान पिलखुवा के मोहल्ला आर्यनगर निवासी सतेंद्र उर्फ सिकंदर और शशि के रूप में हुई। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे चरस को स्थानीय स्तर पर बेचने की योजना बना रहे थे। पुलिस को चरस के स्रोत और इस गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली है, जिसके आधार पर जांच जारी है।
हिस्ट्रीशीटर का आपराधिक रिकॉर्ड (Hapur)
थाना प्रभारी के अनुसार, सतेंद्र उर्फ सिकंदर पिलखुवा कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ हापुड़, गाजियाबाद, और बुलंदशहर में चोरी, डकैती, हत्या, और आर्म्स एक्ट समेत 13 मुकदमे दर्ज हैं। गाजियाबाद के भोजपुर थाने में उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई हुई थी। अन्य जनपदों से उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस जल्द ही इस गिरोह के अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार करने की योजना बना रही है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

