Khabarwala 24 News Garhmukteshwar (Hapur)(अमजद खान): जनपद Hapur हापुड़ की तहसील गढ़मुक्तेश्वर के थाना बहादुरगढ़ के ग्राम सलारपुर निवासी हवलदार प्रदीप भाटी ड्यूटी के दौरान सड़क दुर्घटना में अपने अन्य जवान साथियों के साथ वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने पर घायल हो गए थे। जिनकी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। शहीद के पार्थिव शरीर को गांव लाया गया । जहां सैनिक सम्मान के साथ सैनिक साथियों एवं ग्रामीणों ने नम आंखों से दी भावभीनी विदाई।

क्या था पूरा मामला (Hapur)
आपको बता दें कि बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सलारपुर निवासी प्रदीप भाटी वर्ष 2006 में चालक के रूप में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। उनकी तैनाती पश्चिम बंगाल के पानागढ में थी। जोकि दिनांक 29 अक्टूबर 2023 को अपने कुछ अधिकारियों व जवानों को पानागढ से कमांड अस्पताल कलकत्ता ले जा रहे थे।
इसी बीच रास्ते में उनका वाहन सड़क हादसे में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। जिसमें कुछ जवान शहीद हो गये और प्रदीप भाटी जख्मी हो गए थे। लेकिन प्रदीप भाटी ने अपने जख्मों की परवाह न करते हुए। क्षतिग्रस्त वाहन में फंसे हुए अपने अन्य साथियों की सहायता कर उन्हें बाहर निकाला। और गम्भीर हालत में प्रदीप भाटी को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

आपरेशनों के बाद भी नहीं बच सकी जान (Hapur)
जहां उनके कई आपरेशन हुए परन्तु डाक्टरों के अथक प्रयास से भी नहीं बचाया जा सका। और 17 दिसम्बर को सुबह 5 बजाकर 37 मिनट पर अंतिम सांस ली। इसके उपरांत उनके पार्थिव शरीर को कलकत्ता से हवाई जहाज द्वारा लाया गया। जहां बाबूगढ़ केंट से सैकड़ों की संख्या में वाहनों का काफिला पैतृक गांव सलारपुर आया।
पुत्र ने दी मुखाग्नि (Hapur)
जहां हजारों की संख्या में क्षेत्रवासियों उन्हें नम आँखों से विदाई देते हुए सैन्य सम्मान के साथ उनके इकलौते पुत्र ने मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार किया गया। वहीं अंतिम संस्कार के दौरान शासन, प्रसाशन के साथ पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।





