Hapur कंपनी हैड के दवाब में युवक ने उठाया यह खौफनाक कदम…

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: चमरी फाटक पर युवक की ट्रेन की चपेट में आकर मौत होने के मामले में नया मोड़ आया है। मृतक युवक ने घटना से पहले घर के मोबाइल फोन पर मैसेज भेजकर अपनी मौत का कारण बताया गया। मैसेज में युवक ने बताया कि वह सुसाईड सिर्फ कंपनी हैड के दवाब में आकर कर रहा हूं। उसकी मौत का जिम्मेदार सिर्फ और सिर्फ कंपनी हैड है।मोबाइल पर यह मैसेज लिखकर युवक ने कोतवाली क्षेत्र के चमरी फाटक के पास ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी। मृतक के पिता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला (Hapur)

जनपद बुलंदशहर के थाना बीबी नगर क्षेत्र के गांव बरकतपुर निवासी राजू त्यागी ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया गया कि पीड़ित का पुत्र चिराग त्यागी करीब तीन माह पूर्व एसएसएम एचडीबी कम्पनी बाबूगढ़ में नौकरी करता था । जिसका हैड अंकुर गर्ग है । पीड़ित के लड़के को अंकुर गर्ग द्वारा काफी तंग व परेशान किया गया था। जिससे पुत्र काफी परेशान रहता था। चिराग व अंकुर गर्ग के मध्य 2850 रूपये की ईएमआई के संबंध में विवाद था। पुत्र ने उक्त ईएमआई जमा करने का पूर्ण आश्वासन दिया था । उसके बाद भी उसके घर पर अकुर गर्ग द्वारा नाजायज दबाव बनाने के उददेश्य से 24 अगस्त को चिराग त्यागी से पैसे दिलाने को फोन किया था अन्यथा अन्जाम भुगतने की भी धमकी दी थी । जिसकी जानकारी उन्होंने पुत्र को दी थी।

ट्रेन के सामने कूदकर दी जान (Hapur)

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि पुत्र चिराग त्यागी इस कृत्य से बदनामी व दबाव के कारण मानसिक रूप से ज्यादा परेशान हो गया और उसने अंकुर के बार बार रूपयो का दबाव देने व बदनाम करने की धमकी से भयभीत होकर 24 अगस्त की रात को चमरी फाटक पर रेल के सामने कूदकर जान दे दी ।

- Advertisement -

मैसेज भेजकर परिजन को दी जानकारी (Hapur)

पीड़ित ने मुकदमें में बताया कि पुत्र ने आत्महत्या करने से पूर्व अपने घर के मोबाइल नंबर पर मैसेज किया। जिसमें बताया गया कि वह सुसाईड सिर्फ अंकुर एसएसएम एचडीबीक दबाव में आकर कर रहा हूँ । उसने एक किश्त के पैसे ले लिए थे और वह पैसे वापिस करने के लिए बोल रहा था तो उसने उसके घर पर काॅल करके बता दिया । जिस कारण उसे ये कदम उठाना पड़ा । इस बात को वह अंकुर से बोल चुका था कि मेरे घरवाले मुझे निकाल देगें, लेकिन वो नही माना। मेरी मौत का जिम्मेदार सिर्फ और सिर्फ अंकुर गर्ग है । जिसका नंबर उसके फोन में आदित्य एच.डी.बी. के नाम से सेव है। सारा एक्शन उस पर है लिया जाए। मैसेज में चिराग ने बताया कि चमरी वाले फाटक पर उसकी लाश मिल जाएगी। मैसेज में पीड़ित के पुत्र ने बताया कि अंकुर गर्ग द्वारा बनाए गए नाजायज दबाव व पीड़ित के घर किए गए फोन के कारण बदनामी से उसके पुत्र के आत्म हत्या का दोषी व दुष्प्ररेक अकुर गर्ग को बताया है । चिराग ने अंकुर गर्ग की वजह से ही आत्म हत्या की है ।

पुलिस ने शुरू की जांच (Hapur)

सीओ सिटी जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि युवक की मौत के मामले में कंपनी हैड अंकुर गर्ग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रख पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जितेंद्र शर्मा, सीओ सिटी

add
add
add-----
add—–

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-