Hapur दी जिमखाना हापुड़ स्पोर्ट्स सोसायटी, सभी पदों पर आए एक एक नामांकन पत्र, निर्विरोध चुना जाना लगभग तय

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur दी जिमखाना हापुड़ स्पोर्ट्स सोसायटी के वर्ष 2024-25 के चुनाव में प्रधान पद पर मनित अग्रवाल (आलू वाले)और मंत्री पद पर अनुज जैन का चुना जाना लगभग तय है। अन्य पदों पर भी मात्र एक एक-एक नामांकन पत्र दाखिल हुआ है। इसलिए चुनाव निर्विरोध होना लगभग तय है। 15 अगस्त को नाम वापसी के बाद पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी।

चुनाव अधिकारी की देखरेख में जमा हुए नामांकन पत्र (Hapur)

चुनाव अधिकारी शैलेंद्र गुप्ता (शैली), मनोज गोयल (सिद्धबली) की देख रेख में 13 व 14 नवंबर तक नामांकन पत्र दाखिल होने का कार्य हुआ। नामांकन पत्र जमा करने का समय शाम पांच बजे तक थे। लेकिन सभी पदों पर मात्र एक एक नामांकन पत्र दाखिल हुआ।

इन्होंने दाखिल किया नामांकन (Hapur)

प्रधान पद पर मनित अग्रवाल, उप-प्रधान पर अरुण गर्ग (अन्नू), मंत्री पर अनुज जैन, उप-मंत्री पद पर अंशुल कंसल, कोषाध्यक्ष पद सचिन बंसल, ऑडिटर पद परअभिषेक जैन (मोनू) ने नामांकन पत्र दाखिल किया।

- Advertisement -

निदेशक पद पर इन्होंने किया नामांकन (Hapur)

जबकि निदेशक पद पर अक्षत अग्रवाल, मनीष कंसल (मक्खन), संजीव जैन सर्राफ़ (बंटी), अमित अग्रवाल (एनआर ज्वैलर्स), धीरज गर्ग (राजा), कमल दादू (भट्टे वाले), लोकेश अग्रवाल, हिमांशु गोयल (भट्टे वाले), सौरभ गाबा, प्रतीक जैन (चिंटू) ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
एक ही पद पर एक ही नामांकन पत्र दाखिल होने पर सभी का चुना जाना लगभग तय है। इसको लेकर क्लब के सभी सदस्यों ने नामांकन दाखिल करने वाले प्रत्याशियों को बधाई दी।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-