Khabarwala24 Hapur News: हापुड़ के चंडी रोड स्थित महावीर दल में रविवार को दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक बालाजी महाराज का शानदार संकीर्तन हुआ। पूरा पंडाल भक्तों से खचाखच भर गया। मुख्य वक्ता गुरुदेव सुशांत तोमर जी ने कहा, “जो सच्चे मन से बाला जी महाराज की पूजा करता है, बाबा उसकी हर मनोकामना जरूर पूरी करते हैं।”
भजनों पर नाचे-झूमे श्रद्धालु (Hapur News)
बालाजी के मधुर भजनों पर महिलाएं, पुरुष, बच्चे सब झूमने लगे। कई भक्त तो नाचते-नाचते भाव-विभोर हो गए। माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया।
दूर-दूर से आए भक्त (Hapur News)
बरेली, मुरादाबाद, बृजघाट, मेरठ, जयपुर, दिल्ली, खुर्जा, बुलंदशहर, गुलावठी, श्री देवभूमि सपनावत, समाना गांव, गाजियाबाद, दादरी सहित कई जगहों से हजारों श्रद्धालु पहुंचे। सुंदरलाल, राजू मंत्री, मनोज, सतवीर, निखिल, विक्की, उमेश अग्रवाल, नितिन उर्फ मोनू गुप्ता, कृष्णा, सुमन देवी, कामिनी, डिम्पल, शिवा, मुन्नी देवी, आशा देवी समेत सैकड़ों भक्तों ने बालाजी के दर्शन किए, गुरुदेव सुशांत तोमर जी से आशीर्वाद लिया और प्रसाद ग्रहण किया।
आयोजक शलभ सिंगल ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी संकीर्तन बहुत धूमधाम से हुआ। सबने मिलकर बाबा बालाजी की जय-जयकार की।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


