Khabarwala 24 News Hapur: जिले के धनौरा गांव में रविवार को यज्ञ के साथ विशाल हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के 14 गांवों से हजारों महिलाओं और पुरुषों ने भाग लिया। सम्मेलन के दौरान भारतीय संस्कृति, वैदिक परंपराओं और सामाजिक एकता के संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया गया।
चंदन लगाकर किया स्वागत (Hapur)
कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने वाले अतिथियों और श्रद्धालुओं का पारंपरिक तरीके से चंदन का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। पूरे परिसर में धार्मिक उत्साह और भक्ति का वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच यज्ञ से हुई, जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुति देकर विश्व शांति, समाज की समृद्धि और क्षेत्र की उन्नति की कामना की।
यह मुख्य वक्ता रहे मौजूद (Hapur)
सम्मेलन की अध्यक्षता गुरुकुल पूठ के अधिष्ठाता अखिलानंद सरस्वती ने की, जबकि मंच संचालन पंकज जी ने किया। कार्यक्रम में वैदिक हिन्दू भारत की राष्ट्रीय अध्यक्ष शीतल गहलौत, राष्ट्रीय कवि विकास विजय सिंह त्यागी, हरियाणवी कलाकार नितिन शर्मा मारकपुरिया और अखिल भारतीय सह प्रमुख राकेश जैन जतन स्वरूप मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।

युवाओं को भारतीय संस्कृति से जोड़े (Hapur)
वक्ताओं ने अपने संबोधन में समाज में एकता बनाए रखने, पारिवारिक मूल्यों को सुदृढ़ करने और युवाओं को भारतीय संस्कृति से जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक और सामाजिक आयोजन समाज को सकारात्मक दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
सम्मेलन के दौरान धार्मिक अनुष्ठानों के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं, जिन्हें उपस्थित लोगों ने सराहा। कार्यक्रम में अनुशासन और व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्वयंसेवकों की विशेष टीम तैनात रही।
यह रहे मौजूद (Hapur)
इस अवसर पर मनोहर दास महाराज, विजय, दिलीप, श्रीभगवान, नरेंद्र, कृषि पंडित, सुभाष, मूलचंद, नानकचंद सैनी, राजू प्रधान सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजन की सफलता पर ग्रामीणों ने आयोजक मंडल की सराहना की।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


