Khabarwala 24 News Hapur: जनपद के रेल यात्रियों के लिए एक और बड़ी खुशखबरी सामने आई है। वंदे भारत एक्सप्रेस के बाद अब हापुड़ रेलवे स्टेशन को अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात मिलने जा रही है। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हावड़ा (संतरागाछी)–आनंद विहार टर्मिनल के बीच अमृत भारत स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।
18 जनवरी को होगा उद्घाटन(Hapur)
रेलवे के अनुसार, इस ट्रेन का उद्घाटन 18 जनवरी को पश्चिम बंगाल के संतरागाछी रेलवे स्टेशन से किया जाएगा। उद्घाटन के बाद यह ट्रेन अपनी पहली यात्रा पर रवाना होगी और 19 जनवरी को शाम 6:05 बजे हापुड़ रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। यहां ट्रेन को दो मिनट का ठहराव दिया जाएगा, जिसके बाद यह गाजियाबाद के लिए रवाना होगी।
साप्ताहिक रूप से चलेगी ट्रेन, नियमित संचालन की उम्मीद (Hapur)
फिलहाल अमृत भारत एक्सप्रेस को साप्ताहिक ट्रेन के रूप में संचालित किया जा रहा है। हालांकि रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की मांग और सुविधा को देखते हुए भविष्य में इसे नियमित रूप से चलाया जा सकता है। इससे हापुड़ और आसपास के क्षेत्रों के रेल यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
कई राज्यों के यात्रियों को होगा सीधा लाभ (Hapur)
हावड़ा (संतरागाछी) और आनंद विहार टर्मिनल के बीच चलने वाली इस ट्रेन के संचालन से—
- बरेली
- मुरादाबाद
- गजरौला
- लखनऊ
- वाराणसी
- अयोध्या
- बिहार और पश्चिम बंगाल
की यात्रा करने वाले यात्रियों को विशेष लाभ मिलेगा। खासतौर पर नौकरीपेशा, व्यापारियों और लंबी दूरी की यात्रा करने वालों के लिए यह ट्रेन काफी उपयोगी साबित होगी।
समय सारिणी जल्द होगी जारी (Hapur)
हालांकि अभी रेलवे की ओर से अमृत भारत एक्सप्रेस की नियमित समय सारिणी घोषित नहीं की गई है, लेकिन जल्द ही इसके जारी होने की उम्मीद जताई जा रही है।मुरादाबाद रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि 18 जनवरी को ट्रेन के संचालन का उद्घाटन किया जा रहा है। इसके बाद रेलवे द्वारा समय सारिणी जारी कर दी जाएगी और नियमित रूप से ट्रेन का संचालन शुरू हो जाएगा, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


