CLOSE

Hapur में पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने रवि शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur मेरठ-हापुड़ लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हापुड़ देहात मंडल के मंत्री रवि शर्मा के असामयिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने रवि शर्मा के ग्राम अकड़ोली स्थित निवास पर उनके परिवारजनों से मुलाकात कर संवेदना प्रकट की। अग्रवाल ने कहा कि रवि शर्मा पार्टी के कार्यों में हमेशा तत्परता और समर्पण के साथ लगे रहते थे। उनकी कमी पार्टी और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।

शोक की लहर

रवि शर्मा के निधन से हापुड़ देहात मंडल में शोक की लहर है। उनके योगदान को याद करते हुए पूर्व सांसद ने कहा कि रवि शर्मा ने हमेशा संगठन को मजबूत करने और समाजसेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सभी ने रवि शर्मा के निधन पर गहरा शोक जताया और उनके परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

यह रहे मौजूद

इस दुखद अवसर पर मंडल अध्यक्ष दिनेश त्यागी, वरिष्ठ भाजपा नेता सुधीर गोयल (भट्टे वाले), अशोक शर्मा (बंदूक वाले), राजीव अग्रवाल, मंडल उपाध्यक्ष श्रवण तोमर, अमित शिशोदिया, और सहदेव शास्त्री भी उपस्थित रहे।

Add
Add
- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-