Khabarwala24 Hapur News: हापुड़ में किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा ने जिला मुख्यालय पहुंचकर जोरदार हल्ला बोला। संगठन के लोगों ने एसडीएम को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा और किसानों की तीन बड़ी समस्याओं का तुरंत हल मांगा। जिलाध्यक्ष अरुण प्रधान ने बताया कि पुलिस 10-15 साल पुराने डीजल-पेट्रोल ट्रैक्टर और गाड़ियों को रोककर किसानों से हजारों रुपये की रिश्वत वसूल रही है। न दिया तो पूरा दिन थाने बिठाकर छोड़ती है। इससे किसान मानसिक और आर्थिक रूप से टूट रहे हैं।
शुगर मिल ने अभी तक नहीं दिया 2024 का गन्ना पैसा (Hapur News)
दूसरी बड़ी समस्या गन्ना भुगतान की है। सिंभावली शुगर मिल और बृजनाथपुर शुगर मिल ने 2024 का पूरा गन्ना पैसा अभी तक नहीं चुकाया। किसान कर्ज में डूबते जा रहे हैं, घर का खर्च तक नहीं निकल पा रहा।
आवारा पशु बना रहे फसल और सड़क दोनों तबाह (Hapur News)
तीसरी समस्या आवारा पशुओं की है। जिले में सैकड़ों की संख्या में आवारा सांड-गाय घूम रहे हैं। ये रात-दिन खेतों में घुसकर गेहूं, गन्ना, सब्जी सब चौपट कर देते हैं। सड़कों पर भी ये दुर्घटना का बड़ा कारण बन रहे हैं। किसान बोले – हमारी फसल बचाओ, हमें जीने दो।
ज्ञापन देने वालों में सिराज सैफी, अरुण प्रधान, विपिन नागर, अमित मावी, ज्ञानेंद्र सिंह, दीपक कुमार, अमित बैंसला समेत कई किसान मौजूद रहे। संगठन ने चेतावनी दी कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन करेंगे।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


