CLOSE

Hapur उत्तर प्रदेश सरकार का फर्जी लोगो, यातायात पुलिस ने हटाई काली फिल्म, जानिए क्या की कार्रवाई

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur यूपी के जनपद हापुड़ की यातायात पुलिस ने दिल्ली रोड पर अच्छेजा गांव के पास एक बलेरो गाड़ी को पकड़ा, जिस पर फर्जी रूप से ‘उत्तर प्रदेश सरकार’ लिखा था और शीशों पर काली फिल्म चढ़ी थी। यातायात नियमों के उल्लंघन के चलते गाड़ी का 19 हजार 500 रुपये का चालान किया गया।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, यातायात प्रभारी छवि राम दिल्ली रोड पर गश्त कर रहे थे, तभी उनकी नजर एक बलेरो गाड़ी पर पड़ी। गाड़ी के शीशों पर काली फिल्म और उस पर ‘उत्तर प्रदेश सरकार’ लिखा देखकर उन्होंने तुरंत जांच शुरू की। जांच में पता चला कि यह गाड़ी किसी सरकारी अधिकारी की नहीं थी, और ‘उत्तर प्रदेश सरकार’ का लोगो फर्जी तरीके से लिखा गया था। यातायात पुलिस की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए गाड़ी के शीशों से काली फिल्म हटाई और चालान जारी किया।

सरकारी कार्यालय में बलेरो का होता है इस्तेमाल

यातायात प्रभारी ने बताया कि सरकारी गाड़ियों में बलेरो का उपयोग आम है, जिसका फायदा उठाकर कुछ लोग अपनी निजी गाड़ियों पर फर्जी तरीके से ‘उत्तर प्रदेश सरकार’ लिखवाकर नियमों का दुरुपयोग करते हैं। ऐसी गाड़ियां न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन करती हैं, बल्कि आम जनता के बीच भ्रम भी पैदा करती हैं। काली फिल्म का उपयोग भी मोटर वाहन अधिनियम के तहत प्रतिबंधित है।

- Advertisement -

क्या कहते हैं यातायात प्रभारी

यातायात प्रभारी छवि राम ने गाड़ी का 19 हजार 500 रुपये का चालान किया गया है। यातायात नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और भविष्य में भी नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे। जनता से अपील की गई है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और किसी भी तरह के फर्जीवाड़े से बचें।

Add
Add
- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-