Hapur डीएम, एसपी ने किया रेलवे स्टेशन का किया निरिक्षण,श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पिछले दिनों मची भगदड़ के बाद अन्य रेलवे स्टेशनों पर भी अधिकारी अलर्ट मोड पर हैं। महाकुंभ को लेकर प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर डीएम और एसपी ने मंगलवार को रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पिछले दिनों मची भगदड़ के बाद अन्य रेलवे स्टेशनों पर भी अधिकारी अलर्ट मोड पर हैं। महाकुंभ को लेकर प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर डीएम और एसपी ने मंगलवार को रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ व जीआरपी सहित रेलवे के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

अफसरों ने यह दिए निर्देश (Hapur)

मंगलवार को डीएम प्रेरणा शर्मा और एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह रेलवे स्टेशन पर पहुंचे।उन्होंने रेलवे स्टेशन पर मौजूद यात्रियों से बातचीत की। इस दौरान रेलवे स्टेशन पर मौजूद जिम्मेदार अधिकारियों को यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया। डीएम ने सीओ सिटी को निर्देशित किया । प्रयागराज जाने वाली कुंभ स्पेशल ट्रेन को स्वयं मौजूद होकर रवाना कराएं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर अलर्ट रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा प्राथमिकता में है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

- Advertisement -

सतर्कता के लिहाज से रेलवे स्टेशन का निरीक्षण (Hapur)

पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने स्टेशन के निकास व प्रवेश द्वार का भी निरीक्षण किया। प्लेट फार्मो को जोड़ने के लिए बने फुट ओवरब्रिज को भी देखा गया। यहां स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ नही थीं। केवल सामन्य यात्री ही मौजूद थें। सतर्कता के लिहाज से रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया गया।प्रयागराज जाने के लिए हापुड़ स्टेशन से फिलहाल चार ट्रेने संचालित है। सुरक्षाबलों को सतर्कता के निर्देश दिए हैं।ट्रेनों में ओवरक्राउडिंग न होने के लिए निर्देशित किया।

Add
Add

Hapur
Hapur

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News