Hapur डीएम अभिषेक पांडेय ने सीएचसी का किया औचक निरीक्षण, दवाइयों की कमी पर जताई नाराजगी, तत्काल सुधार के निर्देश

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: यूपी के जनपद हापुड़ (Hapur) हापुड़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में गुरुवार को डीएम अभिषेक पांडेय के औचक निरीक्षण के दौरान दो महिला मरीजों ने दवाइयों की अनुपलब्धता की शिकायत की। इस पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए तत्काल दवाइयां उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

व्यवस्था सुधारने के लिए कड़े निर्देश दिए (Hapur)

सुबह 11:30 बजे शुरू हुए इस दो घंटे के निरीक्षण में डीएम ने अस्पताल की सभी स्वास्थ्य सुविधाओं, दवाइयों के स्टॉक, और मरीजों को मिलने वाली सेवाओं का बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मरीजों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और स्वास्थ्य कर्मियों को व्यवस्था सुधारने के लिए कड़े निर्देश दिए।

Hapur--
Hapur–

डीएम पहुंचे सीएसची (Hapur)

डीएम अभिषेक पांडेय के सीएचसी पहुंचते ही स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप मच गया। उन्होंने सबसे पहले स्टाफ उपस्थिति रजिस्टर की जांच की, फिर पैथोलॉजी लैब में खून की जांच की प्रक्रिया का जायजा लिया। डेंटल वार्ड में मरीजों की संख्या और सुविधाओं की जानकारी ली। ओपीडी का निरीक्षण करते हुए उन्होंने मरीजों से पूछा कि क्या चिकित्सक बाहर की दवाइयां लिखते हैं या उपचार के नाम पर पैसे वसूलते हैं। मरीजों के जवाब से वह संतुष्ट दिखे, लेकिन दो महिला मरीजों की शिकायत ने ध्यान खींचा। मरीजों ने बताया कि कुछ जरूरी दवाइयां अस्पताल में उपलब्ध नहीं हैं।

- Advertisement -

दवाइयों की कमी पर सख्ती (Hapur)

दवाइयों की अनुपलब्धता की शिकायत पर डीएम ने स्टॉक कक्ष का निरीक्षण किया और एक-एक दवाई की उपलब्धता की जांच की। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि कुछ दवाइयों का स्टॉक कम है। इस पर डीएम ने तत्काल सीएमओ और जिला अस्पताल की कार्यकारी सीएमएस को फोन कर लोकल पर्चेज के जरिए दवाइयां मंगवाने के निर्देश दिए। उन्होंने आदेश दिया कि जिला अस्पताल और सभी सीएचसी में दवाइयों का स्टॉक सुनिश्चित किया जाए ताकि मरीजों को परेशानी न हो।

Hapur-
Hapur-

अन्य वार्डों का जायजा (Hapur)

डीएम ने सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड, ओटी, एसएनसीयू, और एनसीडी वार्ड का भी निरीक्षण किया। सीटी स्कैन और अल्ट्रासाउंड वार्ड में मरीजों की वेटिंग लिस्ट देखी और जांच प्रक्रिया की जानकारी ली। स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि समयसीमा के भीतर सभी मरीजों की जांच की जाती है। डीएम ने मरीजों की सुविधा और समयबद्ध सेवाओं पर जोर देते हुए कर्मचारियों को सतर्क रहने की हिदायत दी।

add
add

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-