CLOSE

Hapur डीएम अभिषेक पांडेय पहुंचे महमूदपुर, जन चौपाल लगाकर सुनीं समस्याएं

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur यूपी के जनपद हापुड़ के जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय ने विकासखंड हापुड़ के ग्राम महमूदपुर में ग्राम प्रधान के सहयोग से आयोजित जन चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। जन चौपाल में सरकार द्वारा संचालित विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं की जानकारी जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा ग्रामवासियों को दी गई, साथ ही ग्रामीणों ने राशन वितरण, पानी की उपलब्धता, आवास, शौचालय, जल निकासी और जलभराव जैसी समस्याओं को उठाया।

मानक के अनुसार राशन का हो वितरण

जिलाधिकारी ने मौके पर कई समस्याओं का निस्तारण कराया और शेष लंबित समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। शिकायतकर्ता मधु रानी द्वारा राशन की दुकान से कम राशन मिलने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को सभी राशन दुकानों का निरीक्षण कर मानक के अनुरूप राशन वितरण सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने जिला प्रोबेशन अधिकारी को मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत पात्र व्यक्तियों को लाभ सुनिश्चित करने और ग्राम सचिव की लापरवाही पर एक दिन का वेतन रोकने का आदेश दिया।

टीकाकरण अभियान चलाने के दिए निर्देश

जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुनील कुमार त्यागी को ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों के टीकाकरण के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। साथ ही, जल निकासी और जलभराव की समस्या के समाधान के लिए उचित व्यवस्था करने को कहा गया। जन चौपाल के बाद जिलाधिकारी ने गांव की पानी की टंकी का निरीक्षण किया, जहां सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं।

- Advertisement -

यह रहे मौजूद

जन चौपाल में मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गौतम, उप जिलाधिकारी सदर, जिला विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, खंड विकास अधिकारी समेत अनेक अधिकारी मौजूद थे।

Add
Add
- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-