Khabarwala 24 News Hapur: विधानसभा क्षेत्र हापुड़ में केंद्रीय बजट 2026 के अवसर पर विधायक सदर के आवास स्थित कैंप कार्यालय पर विधानसभा चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में केंद्रीय बजट 2026 की प्रमुख घोषणाओं, विकास योजनाओं और आमजन को मिलने वाले लाभों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान (Hapur)
पूर्व सांसद अनिल अग्रवाल ने कहा कि यह बजट देश के सर्वांगीण विकास, किसान हित, युवा सशक्तिकरण और बुनियादी ढांचे के विस्तार को समर्पित है। उन्होंने बताया कि बजट में मध्यम वर्ग, व्यापारियों और किसानों के लिए कई महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं, जो देश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा देंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

विभिन्न विष्यों पर की चर्चा (Hapur)
चौपाल में उपस्थित वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे और बजट को विकासोन्मुखी बताते हुए इसे जनहितकारी बताया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने बजट से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की।अंत में विधायक विजयपाल आढ़ती ने सभी अतिथियों और उपस्थित क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया गया।
यह रहे मौजूद (Hapur)
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष कविता माधरे, जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर, राष्ट्रीय संयोजक सुधीर अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष राकेश त्यागी, श्यामेंद्र त्यागी, जिला महामंत्री पुनीत गोयल, नीलम सिंह, मंडल अध्यक्ष दिनेश त्यागी, सुनील वर्मा, सांसद प्रतिनिधि अशोक बबली, विनोद गुप्ता, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मालती भारती, जिला कोषाध्यक्ष कपिल एसएम, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित सिवाल, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा प्रवीण प्रधान, सभासद आदित्य सूद सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


