Hapur आईआईए धीरखेड़ा हापुड़ चैप्टर की दूसरी यंग प्रेन्योर सेल कार्यकारिणी बैठक: उद्योगों की समस्याओं और सोलर एनर्जी पर चर्चा

Khabarwala 24 News Hapur: यूपी के जनपद हापुड़ (Hapur ) में इंडिया इंडस्ट्रीयल एसोसिएशन (आईआईए) धीरखेड़ा हापुड़ चैप्टर के चेयरमैन पवन शर्मा की अध्यक्षता में यंग प्रेन्योर सेल (आईवाईसी) की दूसरी कार्यकारिणी बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में उद्योगों से संबंधित समस्याओं, नई तकनीकों, और केंद्र व राज्य सरकार द्वारा एमएसएमई उद्योगों के […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: यूपी के जनपद हापुड़ (Hapur ) में इंडिया इंडस्ट्रीयल एसोसिएशन (आईआईए) धीरखेड़ा हापुड़ चैप्टर के चेयरमैन पवन शर्मा की अध्यक्षता में यंग प्रेन्योर सेल (आईवाईसी) की दूसरी कार्यकारिणी बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में उद्योगों से संबंधित समस्याओं, नई तकनीकों, और केंद्र व राज्य सरकार द्वारा एमएसएमई उद्योगों के लिए लागू नए नियमों पर विस्तृत चर्चा हुई।

सोलर एनर्जी और ग्रीन एनर्जी पर जोर (Hapur)

आईवाईसी के कैप्टन वैभव गुप्ता ने सरकार की ग्रीन और क्लीन एनर्जी नीति पर प्रकाश डाला। इस क्रम में पीएसी एग्रो सोलर पांडा कंपनी के मालिक और तकनीकी व मार्केटिंग अधिकारियों को सोलर एनर्जी के विषय में विस्तृत जानकारी साझा करने के लिए आमंत्रित किया गया। कंपनी के प्रतिनिधि ने उद्योगों और घरेलू उपयोग के लिए सोलर पैनल लगाने की प्रक्रिया, लागत, रखरखाव, बिजली बिल में कमी, सोलर से संबंधित भ्रामक जानकारी को दूर करने, और उपलब्ध सरकारी सब्सिडी के बारे में बताया।

- Advertisement -

उद्यमियों को प्रेरणा और तकनीकी जानकारी का महत्व (Hapur)

बैठक में अशोक छारिया ने युवा उद्यमियों को आईआईए की विरासत को आगे बढ़ाने और निडरता व आत्मविश्वास के साथ उद्योगों की चुनौतियों का सामना कर सफल उद्यमी बनने की सलाह दी। सचिव लवलीन गुप्ता ने युवा उद्यमियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि उन्हें अपने उद्योग से संबंधित नई तकनीकों और जानकारी को अपनाने के साथ-साथ आयात-निर्यात को बढ़ावा देना चाहिए। इससे नए रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

Hapur -
Hapur –

उन्होंने संगठित होकर एक-दूसरे का सहयोग करने का भी आह्वान किया।

- Advertisement -

 

आईआईए और आईवाईसी के उद्देश्य (Hapur)

कोषाध्यक्ष सौरभ अग्रवाल ने बताया कि आईवाईसी का गठन युवा उद्यमियों को एकजुट करने, उनकी समस्याओं को आईआईए के समक्ष उठाने, सामाजिक कल्याण के कार्यों को बढ़ावा देने, और खेल गतिविधियों के माध्यम से स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए किया गया है। वाइस कैप्टन मुदित बंसल ने जानकारी दी कि सितंबर माह में आईवाईसी अपने सदस्यों के लिए एक खेल गतिविधि का आयोजन करेगा।

स्थानीय समस्याओं पर चर्चा (Hapur)

बैठक में धीरखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र की सड़क और नाली की समस्याओं, बिजली आपूर्ति की अनियमितता, और जीएसटी में हाल के संशोधनों पर भी विचार-विमर्श हुआ।

उपस्थित उद्यमी (Hapur)

बैठक में राजेंद्र गुप्ता, अशोक छारिया, शांतनु सिंहल, आयुष गर्ग, निशांत जैन, आकाश छारिया, सचिन अग्रवाल, गौरव गोयल, शोभित गोयल, राहुल गर्ग, अक्षय अग्रवाल, नितेश मित्तल, माधव सिंघल, इंद्र मोहन बंसल, दीपांशु गर्ग, सक्षम गुप्ता, ध्रुव गुप्ता, आयुष गोयल, आकाश गोयल, विभोर अग्रवाल, अंकित बंसल, समर्थ अग्रवाल, अमन गुप्ता, अक्षत अग्रवाल, परित अग्रवाल, तन्मय मित्तल, ऋषभ मित्तल, मुकुल अग्रवाल सहित कई उद्यमी उपस्थित रहे।

 

 

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

Add
Add

Add-----
Add—–

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News