Khabarwala 24 News Hapur: Hapur समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तर पटेल ने नगर के मोहल्ला कलेक्टर गंज निवासी दीपिका चुग को सपा महिला सचिव की प्रदेश सचिव मनोनीत किया है।
बता दें कि दीपिका चुग पहले सपा महिला सभा की जिला महामंत्री के पद पर रह चुकी है। अब उन्हें पार्टी संगठन ने महिला सभा में प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी सौंपी है। दीपिका चुग ने कहा कि जिस विश्वास के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है उस विश्वास को वह कायम रखेंगे। संगठन को मजबूत कर अधिक से अधिक महिलाओं को पार्टी से जोड़ेंगी।
इन्होंने दी बधाई (Hapur)
जिलाध्यक्ष बब्लू प्रधान, सीमा तनेजा, श्यामसुंदर भुर्जी, रेशमा यादव , मुन्नी यादव, संजय सिंह यादव, इकबाल कुरैशी,बिलाल एडवोकेट, पदम सिंह जटव आदि ने उन्हें बधाई दी है।
- Advertisement -

- Advertisement -


