Hapur साइबर ठगों ने पिलखुवा में व्यक्ति के खाते से की 11.48 लाख की ठगी

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur साइबर अपराधियों ने एक बार फिर अपनी करतूत से लोगों को हैरान कर दिया है। यूपी के जनपद हापुड़ की पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शुक्लान निवासी मनीष कुमार गोयल के बैंक खाते से साइबर ठगों ने 11.48 लाख रुपये उड़ा लिए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur साइबर अपराधियों ने एक बार फिर अपनी करतूत से लोगों को हैरान कर दिया है। यूपी के जनपद हापुड़ की पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शुक्लान निवासी मनीष कुमार गोयल के बैंक खाते से साइबर ठगों ने 11.48 लाख रुपये उड़ा लिए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला (Hapur)

मनीष कुमार गोयल ने साइबर थाने में दर्ज अपनी तहरीर में बताया कि 9 जुलाई 2025 को उनके एचडीएफसी बैंक खाते से तीन बार में कुल 3,48,660 रुपये निकाले गए। पहली बार 2,68,050 रुपये, दूसरी बार 63,040 रुपये और तीसरी बार 17,570 रुपये उनके खाते से निकाले गए। इसके बाद 11 जुलाई को उनके खाते से 5,00,000 रुपये और 3,00,000 रुपये की दो और बड़ी रकम निकाली गई। मनीष ने बताया कि उन्होंने स्वयं ये रकम नहीं निकाली थी।

- Advertisement -

बैलेंस चैक करने पर हुई जानकारी (Hapur)

11 जुलाई को मनीष के मोबाइल पर एक कॉल आई, जिसमें पूछा गया कि क्या उन्होंने 5 लाख रुपये का चेक जारी किया है। मनीष ने इसका खंडन किया। इसके बाद एक और कॉल आई, जिसमें 3 लाख रुपये के चेक के बारे में पूछा गया। मनीष ने फिर से मना किया और तुरंत अपने बैंक खाते का बैलेंस चेक किया। बैलेंस चेक करने पर पता चला कि उनके खाते से कुल 11,48,660 रुपये गायब हैं।

साइबर हेल्पलाइन नंबर पर की शिकायत (Hapur)

यह जानकर मनीष घबरा गए और तुरंत बैंक पहुंचकर अधिकारियों से संपर्क किया। बैंक ने जांच के बाद बताया कि उनके साथ साइबर ठगी हुई है। मनीष ने तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज की और अपने खाते से निकाले गए 11.48 लाख रुपये वापस दिलाने की मांग की।

पुलिस ने मामले की जांच की शुरू (Hapur)

साइबर थाना प्रभारी नजीर खान ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ने का प्रयास कर रही है।

- Advertisement -

Add
Add

 

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News