CLOSE

Hapur News: साइबर ठगों ने 10 दिन में उड़ाए दुकानदार के 14 लाख रुपये, पुलिस जांच में जुटी

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala24 Hapur News: हापुड़ जिले के सिम्भावली थाना क्षेत्र के गांव बक्सर में एक गरीब दुकानदार के साथ साइबर ठगों ने बहुत बड़ा फ्रॉड कर दिया। ठगों ने दुकानदार, उसकी पत्नी और कर्मचारी के कुल छह बैंक खातों से करीब 14 लाख रुपये उड़ा लिए। सबसे हैरानी की बात यह है कि दो पुराने बंद पड़े क्रेडिट कार्ड भी ठगों ने एक्टिवेट कराकर उनसे भी लाखों रुपये निकाल लिए।

दुकानदार के साथ क्या-क्या हुआ? (Hapur News)

गांव बक्सर में यतीश कुमार जन सेवा केंद्र और फोटो स्टूडियो चलाते हैं। उनकी पत्नी पूजा गोयल भी दुकान पर बैठती हैं। यतीश ने बताया कि 4 जून 2025 से उनके फोन पर कोई बैंक मैसेज, फोनपे अलर्ट या जीमेल नहीं आ रहा था। पहले तो उन्होंने ध्यान नहीं दिया, लेकिन जब कई दिन तक ऐसा ही रहा तो घबराहट हुई।

जब वे बैंक गए तो पता चला कि उनके और पत्नी के खातों से लगातार पैसे कट रहे हैं। ठगों ने यतीश के दो खाते, पत्नी पूजा के तीन खाते और दुकान के कर्मचारी कमल कुमार का एक खाता हैक कर लिया था। कुल मिलाकर छह खातों से ठगों ने करीब 14 लाख रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर लिए।

- Advertisement -

बंद क्रेडिट कार्ड भी कर दिया एक्टिव (Hapur News)

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि यतीश के दो पुराने क्रेडिट कार्ड जो सालों से बंद पड़े थे, उन्हें भी ठगों ने किसी तरह एक्टिवेट करा लिया और उनसे भी लाखों रुपये की लेन-देन करके पैसे निकाल लिए।

पुलिस में शिकायत दर्ज (Hapur News)

जैसे ही पूरी जानकारी मिली, यतीश के होश उड़ गए। वे तुरंत साइबर सेल थाने पहुंचे और पूरी घटना की लिखित शिकायत दी। पुलिस ने अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

लोगों से अपील – सावधानी बरतें 

यह मामला एक बार फिर बता रहा है कि साइबर ठग कितने शातिर हो गए हैं। छोटे दुकानदार और आम लोग भी उनके निशाने पर हैं। अगर आपके फोन पर बैंक या यूपीआई के मैसेज आना बंद हो जाएं तो तुरंत बैंक और साइबर पुलिस से संपर्क करें।

- Advertisement -

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-