Hapur साइबर ठगी के बढ़ते मामले, कोस्टा एप्लीकेशन पर निवेश कर 6 लाख की हुई ठगी

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur यूपी के जनपद हापुड़ में साइबर ठगी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। मोबाइल फोन पर कॉल करने के दौरान भी लोगों को साइबर ठगी के बारे में जागरूक किया जा रहा है। फिर भी लगातार साइबर ठगी के मामले सामने आ रहे हैं। ऑनलाइन टास्क पूरा […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur यूपी के जनपद हापुड़ में साइबर ठगी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। मोबाइल फोन पर कॉल करने के दौरान भी लोगों को साइबर ठगी के बारे में जागरूक किया जा रहा है। फिर भी लगातार साइबर ठगी के मामले सामने आ रहे हैं। ऑनलाइन टास्क पूरा करने पर मोटी कमाई का लालच देकर साइबर ठगी लोगों की मेहनत की कमाई को बैंक अकाउंट से साफ कर रहे हैं।ऐसा ही एक मामला नगर कोतवाली नगर क्षेत्र में प्रतिदिन कमाने का लालच देकर युवक से लाखों की साइबर ठगी को अंजाम दिया गया है।

क्या है पूरा मामला (Hapur)

नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मदरसा सादात निवासी शाहनवाज़ ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि, कुछ दिन पूर्व उनके मोबाइल फोन पर एक लिंक आया था. जिसे खोलने पर इसमें कोस्टा एप्लीकेशन डाऊनलोड हो गई थी। एप्लीकेशन में टास्क सबंधी कार्य करके अच्छे मुनाफे का लालच दिया गया था।एप्लीकेशन पर लिखें नंबर पर बात करने पर आरोपी व्यक्ति ने उन्हें निवेश कर अच्छे मुनाफे का झांसा दिया था। आरोपी की बातों पर विश्वास कर उन्होंने पांच नवंबर 2024 से चार जनवरी 2025 तक अपने दो बैंको खातों में कोस्टा एप्लीकेशन के जरिये 6 लाख 81 हजार रूपये निवेश कर दिए थें।

ठगी की हुई जानकारी (Hapur)

इसके बाद विभिन्न बार विभिन्न मदो से उन्हें लाभ भी हुआ था उनके परिचितो ने भी इसी तरह कोस्टा एप्लीकेशन में निवेश किया था। जिनके खातों में अच्छी खासी रकम आने पर किसी फर्जी लेनदेन को लेकर खातों को सीज कर दिया गया. उनकी कोई धनराशि भी वापिस नही दी गई. जिसके बाद उन्हें साइबर ठगी का अहसास हुआ था।

- Advertisement -

पुलिस जांच में जुटी (Hapur)

इस सबंध में नगर कोतवाली प्रभारी मुनीष प्रताप सिंह का कहना हैं कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर साइबर थाने में मुकदमा पंजीकृत किया गया हैं। पीड़ित द्वारा खातों की डिटेल उपलब्ध कराई गई हैं। सबंधित बैंको को ठगी की रकम फ्रिज करने के लिए मेल भेजा गया हैं। जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी कर लीं जाएगी।

Hapur साइबर ठगी के बढ़ते मामले, कोस्टा एप्लीकेशन पर निवेश कर 6 लाख की हुई ठगी Hapur साइबर ठगी के बढ़ते मामले, कोस्टा एप्लीकेशन पर निवेश कर 6 लाख की हुई ठगी

Add
Add

- Advertisement -

Add
Add

Hapur
Hapur

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-