Khabarwala 24 News Hapur: यूपी के जनपद हापुड़ (Hapur) में इनर व्हील क्लब हापुड़ ग्रेटर ने शिवा प्राथमिक पाठशाला में सांस्कृतिक दिवस के अवसर पर भारतीय नैतिकता और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए एक भव्य आयोजन किया। इस दौरान बच्चों ने निबंध लेखन और चित्रकला प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया, जिनमें उनकी रचनाओं ने भारतीय मूल्यों की गहरी छाप छोड़ी। बच्चों के उत्साह और रचनात्मकता ने सभी का मन मोह लिया।
आयोजन का उद्देश्य (Hapur)
क्लब की अध्यक्षा राध्या गुप्ता और स्कूल की प्रधानाध्यापिका डॉ. सुमन अग्रवाल ने बताया कि यह आयोजन बच्चों में भारतीय संस्कृति और नैतिकता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए किया गया। राध्या गुप्ता ने कहा कि भारतीय संस्कृति धर्म, कर्तव्य, परिवार और बड़ों के सम्मान जैसे मूल्यों पर आधारित है। ये मूल्य न केवल हमारी पहचान हैं, बल्कि पीढ़ी-दर-पीढ़ी आंतरिक शांति और सामाजिक सामंजस्य को बढ़ावा देते हैं।डॉ. सुमन अग्रवाल ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को अपनी जड़ों से जोड़ते हैं और उन्हें नैतिक मूल्यों का महत्व समझाते हैं।”

प्रतियोगिता और पुरस्कार (Hapur)
प्रतियोगिता में बच्चों ने भारतीय संस्कृति, नैतिकता, और सामाजिक मूल्यों को अपने चित्रों और निबंधों में बखूबी दर्शाया। विजयी बच्चों को क्लब अध्यक्षा राध्या गुप्ता ने ड्रॉइंग किट भेंट कर सम्मानित किया। इसके साथ ही, शिक्षकों के योगदान को भी सराहा गया और उनका सम्मान किया गया, जिससे स्कूल में उत्सव का माहौल बन गया।
बच्चों को ‘गुड टच-बैड टच’ की जानकारी (Hapur)
आयोजन के दौरान वन स्टॉप सेंटर की मैनेजर सोनिया ने बच्चों के लिए एक विशेष जागरूकता सत्र आयोजित किया। उन्होंने ‘गुड टच’ और ‘बैड टच’ के बीच अंतर समझाते हुए बच्चों को आत्मरक्षा और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। यह सत्र बच्चों को संभावित खतरों से बचाने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण रहा।
यह रहे मौजूद (Hapur)
कार्यक्रम में स्कूल की प्रधानाचार्या डा.सुमित अग्रवाल, शिक्षिका नीतू नारंग, डॉ. हरजीत कौर, लक्ष्मी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इनर व्हील क्लब हापुड़ ग्रेटर ने इस आयोजन के जरिए सामाजिक और सांस्कृतिक जिम्मेदारी निभाने की दिशा में एक और कदम बढ़ाया।


Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

