Hapur Crime News Khabarwala 24 Hapur News :(गौरव शर्मा) सदर कोतवाली पुलिस ने मोहल्ला कलक्टर गंज से दो युवको को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी सट्टे की खाईबाड़ी कर रहे थे। जबकि उनका एक साथी मौके से फरार हो गया है। आरोपियों के पास से 1055 रुपये की नगदी और सट्टे से संबंधित कागज बरामद हुए हैं।
क्या है पूरा मामला
उपनिरीक्षक अशोक कुमार ने सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है कि 19 अक्टूबर को उन्हें मुखबिर ने सूचना दी थी कि रेलवे स्टेशन रोड पर मोहल्ला कलक्टर गंज के पास कुछ लोग सट्टे की खाईबाड़ी कर रहे हैं। इस सूचना पर वह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस को देखकर एक आरोपी मौके से फरार हो गया। जबकि दो युवकों को पुलिस ने घेराबंदी करते हुए दबोच लिया। पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम करन सूरी और आदित्य शर्मा निवासी शिवपुरी हैं। दोनों के पास से 1055 रुपये और सट्टे से संबंधित कागज बरामद हुए हैं। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।



