Hapur Crime News रेस्टोरेंट पर बबाल, फायरिंग, तोड़फोड़ करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार; पिस्टल बरामद

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur Crime News कोतवाली क्षेत्र में फ्रीगंज रोड स्थित एक रेस्टोरेंट पर बबाल मचाने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को रेलवे माल गोदाम के पास से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त पिस्टल भी बारमद कर ली गई है। इस मामले में फरार चल […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur Crime News कोतवाली क्षेत्र में फ्रीगंज रोड स्थित एक रेस्टोरेंट पर बबाल मचाने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को रेलवे माल गोदाम के पास से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त पिस्टल भी बारमद कर ली गई है। इस मामले में फरार चल रहे अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।

क्या है पूरा मामला (Hapur Crime News)

नगर के मोहल्ला छज्जूपुरा निवासी कमल ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसका फ्रीगंज रोड पर कमल डोसा प्लाजा नामक रेस्टोरेन्ट है । 17 अफ्रैल की रात करीब साढ़े दस बजे उसके रेस्टोरेन्ट पर प्रेम निवासी देवलोक कालोनी हापुड अपने अन्य तीन साथियो जिनमें से दो का नाम अभिषेक एवं सौरभ निवासी देवलोक है तथा चौथे व्यक्ति का नाम एवं पता मालूम नही है । उसके रेस्टोरेन्ट पर खाना खाने आए थे, डोसे की चटनी को लेकर मेरी दुकान पर काम करने वाले व्यक्ति के साथ गाली गलौच करने लगे। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके व उसके स्टाफ के साथ हाथापाई कर दुकान पर तोड़फोड़ करने लगे ।

- Advertisement -

आरोपियों ने कर दी फायरिंग (Hapur Crime News)

पीड़ित ने रिपोर्ट में बताया कि दुकान के अन्दर एवं बाहर रखी स्टील की मेज एवं स्टैण्ड को उठाकर उसके एवं उसके स्टाफ के ऊपर मारने लगे तभी आरोपी अभिषेक ने अपनी अंटी मे लगी हुई पिस्टल निकालकर तीनों के कहने पर उसके व उसके स्टाफ के ऊपर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया । जिसका शोर सुनकर आस-पास के दुकानदार व आने-जाने वाले लोग एकत्र हो गए। मौके पर अफरा तफरी मच गई। भीड़ को देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भागने लगे । भागते समय इनमे से एक दो लोगों के गिरने से चोट भी आई होगी ।

पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि इस मामले में नामजद दो आरोपी अभिषेक निवासी देवलोक कालोनी थाना हापुड नगर जनपद हपुड और प्रेम कुमार पुत्र निवासी देवलोक कालोनी थाना हापुडनगर जनपद हापुड को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के कब्जे से पिस्टल बरामद कर ली गई है। फरार आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Hapur crime news रेस्टोरेंट पर बबाल, फायरिंग, तोड़फोड़ करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार; पिस्टल बरामद Hapur crime news रेस्टोरेंट पर बबाल, फायरिंग, तोड़फोड़ करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार; पिस्टल बरामद Hapur crime news रेस्टोरेंट पर बबाल, फायरिंग, तोड़फोड़ करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार; पिस्टल बरामद Hapur crime news रेस्टोरेंट पर बबाल, फायरिंग, तोड़फोड़ करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार; पिस्टल बरामद Hapur crime news रेस्टोरेंट पर बबाल, फायरिंग, तोड़फोड़ करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार; पिस्टल बरामद Hapur crime news रेस्टोरेंट पर बबाल, फायरिंग, तोड़फोड़ करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार; पिस्टल बरामद

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News