Hapur Crime News Khabarwala 24 News Hapur : कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली रोड स्थित मोहल्ला अर्जुन नगर निवासी रमेश चंद सैनी का 30 वर्षीय पुत्र अंकित सैनी 4 सितंबर को संदिग्ध हालत में गायब हो गया। जिसका अब तक कुछ पता नहीं चल सका। पीड़ित पिता ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर गुहार करते हुए पुत्र का पता लगवाने का अनुरोध किया है।
रमेश चंद सैनी ने बताया 4 सितंबर को उसका पुत्र जरूरी काम बताकर घर से गया था। लेकिन उसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चल सका। संभावित स्थानों पर तलाश करने के बाद भी सुराग नहीं लग सका। पीड़ित ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायती पत्र डालते हुए पुत्र का पता लगवाने की गुहार की है।

- Advertisement -


