khabarwala 24 News Hapur: Hapur Crime News जनपद की गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली पुलिस ने चैकिंग के दौरान स्याना फ्लाई ओवर के पास से एक अन्तर्राज्यीय शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से हरियाणा से तस्करी कर लाई गई करीब बीस लाख रुपये शराब बरामद की गई है। इस गिरोह के अन्य सदस्यों की पुलिस तलाश कर रही है।
क्या बोले एसपी (Hapur Crime News)
एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि गढ़मुक्तेश्वर पुलिस द्वारा सूचना के आधार पर एक कैंटर ट्रक को पकड़ा गया है। जिसकी जांच की गई तो देखा गया छिपा कर रखी गई करीब 200 पेटी शराब बरामद की गई। जिसकी कीमत करीब बीस लाख रुपये की है। यह शराब हरियाणा में बिक्री के लिए वैध थी। चालक से पूछताछ की गई तो उसके पास कोई वैध कागजात नहीं थे। आरोपी चालक ने पूछताछ में बताया कि यह ट्रक लखनऊ, बलिया बिहार के रास्ते शराब अवैध रूप से सप्लाई करने के लिए ले जा रहे थे। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि इसमें बिहार और हरियाणा के लोग शामिल हैं। हरियाणा में शराब को लोड किया जाता है और बिहार में एक सप्लायर के माध्यम से शराब वहां उपलब्ध कराई जाती थी। ट्रक फर्जी नंबर प्लेट लगाकरा चलाया जा रहा है। इस मामले में अन्य जो लोग प्रकाश में आए हैं उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।

कौन है पकड़ा गया आरोपी (Hapur Crime News)
पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी सन्तोष कुमार पुत्र रियासत राय निवासी ग्राम पचनौर थाना बलसंड जिला सीतामणी (बिहार)है।
यह किया गया बरामद (Hapur Crime News)
-200 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब (71 पेटी बोतल व 129 पेटी अध्धे) कीमत लगभग 20 लाख रुपये
– शराब तस्करी में प्रयुक्त आयशर कैंटर
– एक मोबाइल
-4100 रुपये नकदी



